राहुल की ‘रेप इन इंडिया’ टिप्पणी पर भड़कीं स्मृति

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के ‘रेप इन इंडिया’ (भारत में दुष्कर्म) वाली टिप्पणी पर शुक्रवार को उन्हें निशाने पर लिया और इसे दुखद बताया और कहा कि कांग्रेस नेता दुष्कर्म पर राजनीति कर रहे हैं। स्मृति ने राहुल की मां व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से राहुल को सलाह देने और उनका मार्गदर्शन करने का आग्रह किया है। स्मृति ने पूर्व कांग्रेस प्रमुख के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

राहुल गांधी ने गुरुवार को झारखंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के प्रोजेक्ट ‘मेक इन इंडिया’ पर चुटकी लेते हुए कहा था, “पहले ‘मेक इन इंडिया’ था, लेकिन अब यह ‘रेप इन इंडिया’ बन गया है।”

संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में ईरानी ने कहा कि कांग्रेस नेता इस हद तक कैसे गिर सकते हैं, जिनकी टिप्पणी का मतलब ‘पुरुषों को भारत में दुष्कर्म करने के लिए आमंत्रित करने जैसा है।’

लोकसभा के अंदर राहुल पर निशाना साधते हुए ईरानी ने कहा, “देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि गांधी परिवार के किसी व्यक्ति ने महिलाओं का अपमान करने और उनके दुष्कर्म का आह्वान करने की धृष्टता की है।

उन्होंने कहा, “हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार है कि कोई नेता जोर-शोर से कह रहा है कि भारतीय महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जाना चाहिए। क्या उनके कहने का यह मतलब है कि भारत में हर पुरुष महिलाओं का दुष्कर्म करना चाहता है? क्या यह राहुल गांधी का देश के लोगों को संदेश है?”

निचले सदन में अन्य सांसदों के साथ मंत्री ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को राजनीतिक मजाक उड़ाने और ‘भारत में महिलाओं का दुष्कर्म करने के आह्वान’ के लिए दंडित किया जाना चाहिए।”

ईरानी ने कहा कि महिलाएं किसी की निजी संपत्ति नहीं हैं और उन्हें (राहुल को) पता होना चाहिए कि अगर कोई महिलाओं के साथ दुष्कर्म के लिए उकसाता है, तो महिलाओं को पता है कि उन्हें कैसे उचित जवाब देना है।

डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा कि यह बयान ‘संसद के बाहर’ दिया गया था। इस पर पलटवार करते हुए मंत्री ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के खिलाफ आवाज उठाना कम से कम एक ऐसा काम है, जो एक सांसद कर सकता है।

स्मृति ईरानी ने कहा, “मैं बहुत निराश हूं कि एक महिला होने पर भी आप (कनिमोझी) पार्टी लाइन से परे नहीं जा सकती हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अपनी आवाज नहीं उठा सकती हैं।”

इस घटना के बाद भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया, “सब कुछ विफल होने के बाद, राहुल गांधी भारत का अपमान करने और बदनाम करने के लिए वापस आ गए हैं! यह दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध का राजनीतिकरण करने के लिए अपमानजनक और असंवेदनशील है। लेकिन हम गांधी परिवार के वंशज से क्या उम्मीद कर सकते हैं..”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022