राहुल को अमेठी सीट हारने का डर : भाजपा

Follow न्यूज्ड On  

बेंगलुरू, 16 मार्च (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अपनी पारंपरिक और मजबूत सीट अमेठी के अलावा कर्नाटक में भी किसी सीट से लड़ने का दवाब बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को मजाक उड़ाते हुए कहा कि गांधी को उत्तर प्रदेश में अपनी पारिवारिक सीट खोने का डर है। कर्नाटक भाजपा के प्रवक्ता जी. मधुसूदन ने आईएएनएस से कहा, “राहुल अगर दक्षिण में कहीं से भी लड़ते हैं तो यह कांग्रेस के पतन का संकेत देता है। दक्षिणी राज्य से उनके लड़ने के पीछे का कारण उनका अमेठी को खोने का डर है।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष दूसरी सीट से लड़ने पर विचार कर रहे हैं और वह भी दक्षिण से, जो पार्टी की कमजोरी दिखाता है।”

सिद्धारमैया सहित कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के नेताओं ने शुक्रवार को गांधी से अमेठी के साथ-साथ कर्नाटक से भी लड़ने का आग्रह किया था।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “हम राहुल गांधी को अमेठी के साथ-साथ कर्नाटक से भी लड़ने के लिए आमंत्रित करते हैं। कर्नाटक का गांधी परिवार से मजबूत संबंध है। यहां इंदिरा गांधी चिकमंगलुरू से तथा सोनिया गांधी बेल्लारी से लोकसभा के लिए चुनी जा चुकी हैं।”

जहां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1978 के उप-चुनाव में चिकमंगलुरू से जीत हासिल की थी, वहीं सोनिया गांधी ने 1999 के आम चुनाव में बेल्लारी सीट से भाजपा नेता सुषमा स्वराज को हराया था।

कांग्रेस ने जहां चिकमंगलुरू सीट अपने गठबंधन सहयोगी जनता दल (सेकुलर) को दे दी है, वहीं बेल्लारी सीट पर वह खुद चुनाव लड़ेगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022