राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए था : खुर्शीद

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)| लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे पर बहस चार महीने से भी ज्यादा समय से जारी है। अब इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने बुधवार को कहा कि राहुल को पद पर बने रहना चाहिए था। खुर्शीद ने आईएएनएस से कहा, “हमारे आग्रह के बावजूद, राहुल गांधीजी ने पद से इस्तीफा दे दिया। कई लोगों ने उन्हें पद पर बने रहने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने पद छोड़ दिया। यह उनका निर्णय था और हमें इसका आदर करना चाहिए।”

उन्होंने यह बयान ऐसे समय दिया है, जब महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में महज दो सप्ताह से भी कम समय बचा है और राहुल गांधी विदेश चले गए हैं, जिसे लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं।

रपटों के अनुसार, राहुल ‘ध्यान’ के लिए कंबोडिया गए हुए हैं।

मई में लोकसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद पार्टी अभी भी इससे उबरने की कोशिश कर रही है। सोनिया गांधी के पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनने के बावजूद शीर्ष नेतृत्व पार्टी पर अपनी पकड़ बनाने में नाकाम रहा है।

पार्टी के कई नेता महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव से पहले पार्टी छोड़कर चले गए हैं।

वर्ष 2014 में, कांग्रेस ने 543 लोकसभा सीटों में से केवल 44 सीटें जीती थी, जिसके बाद पार्टी ने पूर्व मंत्री ए.के. एंटनी की अध्यक्षता में हार के कारणों की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया था। इसकी रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं इसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को केवल 52 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

पार्टी की हार को लेकर केवल एक ही बात सार्वजनिक है कि एंटनी ने 2014 की हार के लिए कांग्रेस द्वारा अल्पसंख्यकों के तुष्टीकरण को जिम्मेदार ठहराया है।

हालांकि, इस वर्ष हुए लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी के शर्मनाक प्रदर्शन के लिए कोई भी समिति गठित नहीं की गई।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022