भाजपा ने उठाए सवाल- राहुल गांधी क्यों हर बार जाते हैं विदेश, गुप्त यात्राओं का दें ब्यौरा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर सवाल उठाए हैं। राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय पर संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि दुनिया मैडिटेशन के लिए भारत आती है और राहुल गांधी इसके लिए विदेश जाते हैं। क्या वे भारत की छवि खराब करने के लिए गुप्त दौरे करते हैं।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, “राहुल गांधी 2014 से 16 बार विदेश गए। जिनमें नौ बार के विदेशी दौरों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। राहुल गांधी जितना अपने संसदीय क्षेत्र में नहीं गए, उससे ज्यादा विदेश गए। यही वजह है कि अमेठी की जनता ने उन्हें नकार दिया।”

जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा, “आखिर राहुल अपनी यात्राओं को इतना गोपनीय क्यों रखते हैं? विदेश में गुप्त रूप से दौरे का मकसद क्या है। भाजपा इसका जवाब मांगती है। उनकी यात्राओं का खर्च कौन उठा रहा है, उन्हें इसके बारे में जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।”

बीजेपी सांसद ने कहा, “नियमों के मुताबिक हर सांसद को विदेश यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक करनी होती है। कौन सांसद कहां जाता है, कब जाता है, इसकी जानकारी देनी जरूरी है। संसदीय मामलों के मंत्री ने जुलाई 2019 में सभी सांसदों को पत्र लिखकर उनकी विदेश यात्राओं का ब्यौरा मांगा है। राहुल को भी इसकी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। ”

बीजेपी सांसद ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्ति को कुछ छिपाना नहीं चाहिए।

This post was last modified on October 31, 2019 3:24 PM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022