राहुल ने झारखंड के आदिवासियों के खिलाफ राजद्रोह के आरोपों की निंदा की

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झारखंड के आदिवासियों के खिलाफ राजद्रोह के आरोप के मुद्दे को उठाया है। झारखंड में सिर्फ एक जिले में 10,000 से ज्यादा आदिवासियों को राजद्रोह के लिए आरोपित किया गया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “क्या कोई सरकार राज्य के दमन के खिलाफ लड़ रहे 10,000 आदिवासियों पर सख्त राजद्रोह कानून लगा सकती है। इसे मीडिया द्वारा उठाया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।”

उन्होंने मामले को सही तरीके से नहीं उठाने के लिए मीडिया की आलोचना की।

उन्होंने ट्वीट किया, “हमारा बिका हुआ मीडिया शायद अपनी आवाज खो चुका है। नागरिक के तौर पर क्या हम इसे बर्दाश्त कर सकते हैं?”

यह मामला झारखंड के खुंटी जिले के पाथलगड़ी आंदोलन से जुड़ा है, जिसके तहत 2017 में गांवों में पत्थर गाड़े गए, और इसके जरिए संविधान की पांचवी अनुसूची के तहत आदिवासी इलाकों को स्वायत्तता प्रदान की गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने मामले दर्ज किए और 10,000 आदिवासियों के खिलाफ राजद्रोह का मामला लगाया है।

झारखंड में 30 नवंबर से पांच चरणों में मतदान होना है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022