राहुल, प्रियंका के हाथरस जाने से पहले डीएनडी पर लगा पुलिस पहरा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता के परिवार से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मिलने जा रहे हैं। जिसको लेकर डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकतार्ओं के अलावा भीम सेना के कार्यकर्ता भी मौजूद हैं और लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल डीएनडी पर लगा रखा है। अभी ये कह पाना मुश्किल होगा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी बॉर्डर में एंट्री मिलेगी या नहीं।

दरअसल गैंगरेप और बर्बरता का शिकार हुई 20 साल की पीड़िता की इलाज के दौरान मौत और उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से रात के अंधेरे में परिवार की मौजूदगी के बिना अंतिम संस्कार किए जाने पर पूरे देश में आक्रोश है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता सड़को पर उतर आए और सरकार विरोधी नारे लगा रहे हैं।

एडीशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने आईएएनएस को बताया, अभी हमारे पास उनके आने की कोई सूचना नहीं है। हमें मीडिया के माध्यम से पता चला कि वो आ रहीं है। फिलहाल कुछ भी कह पाना मुश्किल होगा।

जनाकारी के अनुसार, हाथरस में पीड़िता के घर पर पुलिस पहरा बढ़ा दिया गया है। वहीं पीड़ित के घर के कुछ दूरी पर ही पुलिस ने बेरिकेड लगा रखे हैं और किसी को आने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

— आईएएनएस

एमएसके -एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022