राहुल, स्मृति, जावड़ेकर, केजरीवाल ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व प्रकाश जावड़ेकर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शोक व्यक्त किया है।

मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में देहांत हो गया। उन्होंने गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि यह सप्ताह भारतीय सिनेमा के लिए भयानक रहा है और अभिनेता बहुत याद आएंगे।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, “एक और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर जी हमारे बीच नहीं रहे, यह भारतीय सिनेमा के लिए भयानक सप्ताह है। पीढ़ी दर पीढ़ी उनका प्रशंसक वर्ग रहा है। अद्भुत अभिनेता को बहुत याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और दुनिया भर के प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।

अभिनेत्री से नेता बनी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा कर कहा, “(साल) 2014 में उन्हें पता था मुझे (मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए) शपथ लेने के लिए बुलाया गया है। उन्होंने मुझसे कहा, ‘भाग जल्दी दिल्ली पागल।’ आखिरी बार मैंने उन्हें एक (फिल्म) सेट पर देखा था और मैं उन्हें वैसे ही याद रखूंगी।”

ईरानी तस्वीर में ऋषि कपूर के साथ खड़ी नजर आ रहीं हैं।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, “अभिनेता ऋषि कपूर का आकस्मिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह न केवल एक महान अभिनेता थे, बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने अपने पूरे करियर में भारतीयों की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया।”

आम आदमी पार्टी (आप ) के संयोजक ने आगे कहा, “कितना भयानक नुकसान हुआ .. शोकग्रस्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022