राजीव ने सालों के संघर्ष को समाप्त करने वाले समझौतों पर हस्ताक्षर किए : राहुल

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)| कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पंजाब, असम व मिजोरम शांति समझौतों पर हस्ताक्षर में भूमिका को लेकर याद किया। इन समझौतों ने सालों के संघर्ष व हिंसा को खत्म करने में मदद की।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “राजीव गांधी जी की कई उपलब्धियों में पंजाब, असम व मिजोरम समझौते भी हैं, जिससे सालों की हिंसा व संघर्ष को खत्म करने में सहायता मिली। आपसी सम्मान, समझ और शांतिपूर्ण सह अस्तित्व की नींव पर निर्मित इन समझौतों ने भारतीय संघ को मजबूत किया।”

राजीव गांधी ने जुलाई 1985 में पंजाब समझौते पर हस्ताक्षर किया, जिसके जरिए सरकार ने सहमति दी कि चंडीगढ़ को पंजाब को स्थानांतरित किया जाएगा और राज्य विधानसभा के चुनाव इसी साल सितंबर में कराए गए।

असम समझौता एक मेमोरंडम ऑफ सेटेलमेंट (एमओएस) था। इस पर प्रधानमंत्री राजीव गांधी की अगुवाई में केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों व असम मूवमेंट के नेताओं के बीच नई दिल्ली में 15 अगस्त 1985 को हस्ताक्षर किया गया।

मिजोरम समझौते पर भारत सरकार व मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के बीच 1986 में हस्ताक्षर किया गया। यह समझौता मिजोरम में हिंसा व विद्रोह को समाप्त करने के लिए किया गया।

राहुल गांधी की यह टिप्पणी कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर सप्ताह भर चलने वाले समारोह के दौरान आई है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022