राजनाथ ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)| शहीद जवानों की याद में ‘विजय दिवस’ के अवसर पर रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया।

  दिल्ली कैंट, परेड ग्रांउड स्थित एनसीसी ऑडिटोरियम में वेटरंस इंडिया द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शहीद जवान हवलदार जोरावर सिंह के पिता राजवीर सिंह एवं अन्य शहीद जवानों के परिजनों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया एवं आर्थिक मदद दी गई। इनमें त्रिवेणी देवी, बलराम सिंह, बिमला देवी, राममूर्ति देवी, राज सिंह, सुरेन्द्र कुमार एवं सुधा देवी शामिल थे।

इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने वेटरंस इंडिया को इस कार्यक्रम के लिए सराहा एवं शहीद जवानों को याद किया। उन्होंने कहा, “विजय दिवस को हम 1971 के पाकिस्तान के साथ युद्ध में विजय एवं शहीद हुए जवानों की याद में मनाते हैं। उनके बलिदान का पैसों के आधार पर मूल्यांकन नहीं किया जा सकता। वेटरंस इंडिया देश के नौजवानों में राष्ट्रीय स्वाभिमान, राष्ट्रवाद एवं देशभक्ति बढ़ा रहा है जो देश निर्माण में महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना अपनी एकता एवं अखंडता की बदौलत पूरे विश्व में पराक्रमी एवं जिम्मेदारी की मिसाल है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं शहीद जवानों के लिए अपनी एक महीने की तनख्वाह वेटरंस इंडिया फंड में जमा करूंगा।

वेटरंस इंडिया के अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने कहा, “संगठन पूरे देश में हर एक व्यक्ति के मन में राष्ट्रवाद एवं देशभक्ति की सोच पैदा कर उसे राष्ट्र निर्माण में लगाने के लिए एक योजना तैयार करेगा जो एनसीसी, डिजास्टर मैनेजमेंट, स्काउट एवं गाइड, फस्र्ट एड एवं राष्ट्रवाद एवं देशभक्ति की सोच का मिश्रण होगा। साथ ही देश के हर स्तर के विद्यार्थी तक इसे व्यावहारिक रूप में पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इससे राष्ट्रवाद एवं देशभक्ति को काफी मजबूती मिलेगी।”

कार्यक्रम में रक्षक सिक्योरिटी के चेयरमैन विनय सिंह, एस्ट्टूट करियर काउंसलिंग एकेडमी के चेयरमैन डॉ. तुषार विनोद देवरस, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना धवन बजाज, बी4एस सोल्यूसन्स प्रा. लि. के निदेशक आर के शर्मा को ‘प्राइड ऑफ नेशन’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मेजर जी डी बक्शी एवं 1971 के युद्ध में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हुए योद्धाओं सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022