राजनीतिक दलों ने घोषणापत्र के लिए ऑनलाइन सुझाव मांगे

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली | भारत की राजनीतिक पार्टियां जनता की समस्याओं को समझने के लिए उनसे संपर्क कर रहे हैं, ताकि वे अपना-अपना चुनावी एजेंडा निर्धारित कर सकें।

विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने चुनावी घोषणापत्र के लिए एक ऑनलाइन हस्ताक्षर प्लेटफॉर्म ‘चेंज डॉट ओआरजी’ से अनुबंध किया है।

कांग्रेस के राजीव गौड़ा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजीव चंद्रशेखर, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के टीकेएस एलांगोवन ने सत्यापित नेताओं के तौर पर आगामी आम चुनाव के मद्देनजर जनता की सहायता से विजन तैयार करने के लिए चेंज डॉट ओआरजी पर अपना खाता खोला है।

जहां केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, दिल्ली के मंत्री सत्येंत्र जैन और सांसद तथागत सत्पथी जनता की समस्याओं को समझने के लिए चेंज डॉट ओआरजी का उपयोग करते रहे हैं और कुछ समय के लिए पहल की, वहीं राजनीतिक दलों के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए वेबासाइट का उपयोग करने का पहला मौका है।

पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने अपनी पहल ईस्ट दिल्ली डायलॉग्स के माध्यम से पूर्वी दिल्ली के लिए एक विजन तैयार करने में मदद के लिए साइनअप किया था।

चेंच डॉट ओआरजी इंडिया की निदेशक निदा हसन ने कहा, “हम लोकतंत्र में जनता की सक्रिय भागीदारी में विश्वास रखते हैं। इसीलिए हम आगामी आम चुनावों से पहले जनप्रतिनिधियों तथा जनता के बीच संवाद स्थापित करना चाहते हैं। उपयोगकर्ताओं से असाधारण प्रतिक्रिया मिली है और आम जनता की समस्याओं वाली सैकड़ों मुद्दों पर हस्ताक्षर हुए हैं।”


युवा कांग्रेस ने मुरादाबाद में लगाए वाड्रा के पोस्टर, लोकसभा चुनाव लड़ने का दिया प्रस्ताव

उप्र : सपा 37 पर और बसपा 38 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

This post was last modified on February 25, 2019 7:53 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022