राजपथ पर ट्रैक्टर जलाना खतरनाक साजिश, बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की शिकायत

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। किसान बिलों के विरोध में इंडिया गेट के पास राजपथ पर ट्रैक्टर जलाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ भाजपा ने दिल्ली पुलिस में शिकायत की है। दिल्ली भाजपा के मीडिया रिलेशंस हेड नीलकांत बख्शी ने सोमवार को नई दिल्ली जिले के डिप्टी पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा है कि ट्रैक्टर जलाने की घटना खतरनाक साजिश का नतीजा है।

बीजेपी नेता नीलकांत बख्शी ने कहा कि ट्रक में ट्रैक्टर लादकर प्रदर्शन-निषिद्ध क्षेत्र में लाकर आग लगा देना एक खतरनाक ट्रेंड है। आखिर कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों को क्या संदेश दे रहे हैं? भगत सिंह की जयंती के दिन किसानों के नाम पर ट्रैक्टर जलाना, भगत सिंह और किसानों दोनों का अपमान है।

दिल्ली पुलिस को शिकायत पत्र सौंपने के बाद नीलकांत बख्शी ने कहा, “राजपथ पर ट्रैक्टर जलाने की घटना एक खतरनाक साजिश रही। कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के नाम पर देश को आग में झोंकने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी बहुत जरूरी है।”

बता दें कि सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट के पास राजपथ पर एक ट्रैक्टर को आग लगा दिया। ट्रैक्टर को ट्रक से लाया गया था। इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर को जलाने की घटना को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने देश को शर्मसार करने वाली घटना करार दिया।

–आईएएनएस

एनएनएम/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022