राजस्थान भाजपा प्रमुख मदनलाल सैनी का एम्स में निधन

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजस्थान प्रमुख मदनलाल सैनी का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें पिछले सप्ताह यहां भर्ती कराया गया था। एम्स के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “सैनी को अस्पताल में 22 जून को भर्ती किया गया था। आज (सोमवार ) को उनका शाम 7 बजे के करीब निधन हो गया।”

उन्होंने बताया कि उन्हें खून से संबंधित कुछ समस्याएं थीं।

पिछले साल सैनी को राजस्थान इकाई का प्रमुख बनाया गया था, इसके कुछ महीने बाद राज्य में चुनाव हुए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सैनी की मौत पर दुख प्रकट किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “श्री मदनलाल सैनी जी का निधन भाजपा परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने राजस्थान में पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया। उनकी जन्मजात प्रकृति और सामुदायिक सेवा प्रयासों के लिए उन्हें बहुत सम्मान दिया गया। मेरे विचार उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ऊं शांति।”

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, “अभी-अभी मदन लाल सैनी की मृत्यु का दुखद समाचार मिला। सैनी, जिन्होंने पार्टी में कई पद संभाले थे, एक सच्चे लोक सेवक थे। उनका पूरा जीवन पार्टी और समाज के लिए समर्पित था। राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था।”

मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया, “भाजपा राजस्थान के अध्यक्ष मदनलाल सैनी जी के निधन के बारे में सुनकर हैरान और दुखी हूं। मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के सदस्यों के साथ हैं। भगवान उन्हें इस कष्ट को सहने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022