राजस्थान के कांग्रेस विधायक 48 वर्षीय गजेंद्र सिंह शक्तावत का निधन

Follow न्यूज्ड On  

जयपुर : कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह (Congress MLA Gajendra Singh) शक्तावत का बुधवार सुबह दिल्ली में लीवर की बीमारी के कारण निधन हो गया। वे राजस्थान के चौथे विधायक हैं जिनकी पिछले छह महीने में मृत्यु हो गई।

विधानसभा में उदयपुर जिले की वल्लभनगर सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले शक्तावत ने सुबह 5 बजे अंतिम सांस ली।

उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे राजस्थान में उनके पैतृक गांव भिंडर में होगा।

48 वर्षीय शक्तावत को दिसंबर 2020 में लीवर की बीमारी के इलाज के लिए आईएलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह इजाल के दौरान कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए थे, लेकिन बाद में वह ठीक हो गए थे। हालांकि, वह पिछले 37 दिनों से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे।

इस बीच, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पायलट और अन्य नेताओं ने विधायक की मृत्यु पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

गहलोत ने बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक भी रद्द कर दी।

पिछले साल 6 अक्टूबर को भीलवाड़ा की सहाड़ा सीट से कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी की गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई थी।

अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मास्टर भंवरलाल मेघवाल का इलाज के दौरान गुरुग्राम में निधन हो गया। मेघवाल ने चूरू जिले में सुजानगढ़ सीट से विधायक थे।

भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का पिछले साल नवंबर में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कोरोनावायरस के चलते निधन हो गया था।

–आईएएनएस

एवाईवी-एसकेपी

This post was last modified on January 20, 2021 5:30 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022