राजस्थान के सीएम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जसवंत सिंह के निधन पर शोक जताया

Follow न्यूज्ड On  

जयपुर, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को दिग्गज नेता जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

गहलोत ने ट्वीट कर कहा, “राजस्थान के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जसवंत सिंह जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदना। ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों को शक्ति प्रदान करें। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मारवाड़ के गौरव जसवंत सिंह जसोल के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हम ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस नुकसान को सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “जसवंत सिंह भाजपा परिवार के लिए एक मजबूत स्तंभ थे। एक सैनिक के रूप में मातृभूमि की सेवा हो या एक राजनेता के रूप में राष्ट्र की सेवा, उन्होंने सच्चे मन से की है, अटल जी की सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालयों में कार्य करते हुए उन्होंने नई छाप छोड़ी। समाज कल्याण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को राष्ट्र सदैव याद रखेगा।

पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया, दिल्ली स्थित सेना अस्पताल ‘आर एंड आर’ ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। वह 82 वर्ष के थे।

–आईएएनएस

वीएवी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022