राजस्थान में घनश्याम तिवाड़ी की भाजपा में घर वापसी

Follow न्यूज्ड On  

जयपुर, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। राजस्थान में वरिष्ठ नेता और छह बार के विधायक घनश्याम तिवाड़ी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में घर वापसी हुई है। उन्होंने शनिवार को केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी का दामन थाम लिया।

तिवाड़ी ने 2018 में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ मतभेदों के चलते भाजपा का दामन छोड़ दिया था और 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

तिवाड़ी भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सतीश पुनिया की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।

तिवारी पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे के कड़े आलोचक रहे हैं। उन्होंने राजे के साथ अपने मतभेदों के कारण ही 2018 में भाजपा छोड़ दी थी और अपनी पार्टी भारत वाहिनी बनाई और उसके बाद कांग्रेस से हाथ मिला लिया था।

तिवाड़ी हालांकि इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में सांगानेर निर्वाचन क्षेत्र से लड़े, मगर अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए थे।

मार्च 2019 में तिवाड़ी पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए, जो एक रोड शो में भाग लेने के लिए जयपुर आए थे।

भाजपा के पूर्व नेता और कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र गोयल और जनार्दन गहलोत भी तिवाड़ी के साथ कांग्रेस में शामिल हुए थे।

भाजपा के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया कि भगवा पार्टी राजस्थान में उन नेताओं को मनाने में लगी हुई है, जो वसुंधरा राजे और उनकी कार्यशैली से नाराज हैं।

दिवंगत दिग्गज नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह भी इसी तरह का कदम उठा सकते हैं। उन्होंने भी वसुंधरा के साथ अपने मतभेदों के कारण भाजपा छोड़ दी थी।

मानवेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ने के बाद झालरापाटन निर्वाचन क्षेत्र से वसुंधरा के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर 2018 का विधानसभा चुनाव लड़ा था।

अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह जल्द ही भाजपा में वापसी कर सकते हैं।

–आईएएनएस

एकेके/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022