राज्यों के संगठनात्मक चुनाव 20 जनवरी तक पूरे करने के भाजपा हाईकमान के निर्देश

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व ने राज्यों में संगठनात्मक चुनावों की सुस्ती पर नाराजगी जताते हुए चुनाव अधिकारियों के लिए डेडलाइन तय कर उन्हें 20 जनवरी तक प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव पूरा कर लेने के निर्देश दिए हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर आईएएनएस से कहा, “राज्यों के चुनाव अधिकारियों के लिए पुन: डेडलाइन निधारित की गई है। उनसे कहा गया है कि वे 20 जनवरी तक प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव पूरा कराएं।”

पार्टी ने साथ ही 20 जनवरी तक संगठन चुनाव की प्रगति रिपोर्ट भी तलब की है। भाजपा में पिछले साल 18 सितंबर से संगठन चुनाव शुरू हुआ था। बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाना था। मगर बीच में हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभाओं के चुनाव में पार्टी नेताओं के व्यस्त हो जाने के कारण चुनाव प्रक्रिया सुस्त हो गई।

पार्टी संविधान के मुताबिक, 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन चुनाव पूरा होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है। मगर, चुनाव प्रक्रिया की धीमी चाल चलने का ही असर है कि अब तक बिहार और राजस्थान के प्रदेश अध्यक्षों का ही चुनाव हो पाया है।

हालिया विधानसभा चुनाव से गुजरने वाले राज्यों को छोड़ दें तो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में भी अब तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि परंपरा के अनुसार, प्रदेश अध्यक्षों के लिए पार्टी सर्वसम्मति से चुनाव चाहती है। लेकिन चूंकि कई दावेदार सामने आ रहे, लिहाजा राज्यों के संगठन चुनाव में देरी हो रही है।

पार्टी सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन चुनाव न होने के कारण ही कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी लटकी हुई है। नड्डा के नाम की घोषणा न होने के कारण केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ पार्टी अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी अभी अमित शाह संभाल रहे हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022