राम चंद्र पासवान, शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा 2 बजे तक स्थगित (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)| दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित तथा केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के छोटे भाई और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद राम चंद्र पासवान को श्रद्धांजलि देने के बाद सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही अपराह्न् दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। दीक्षित का शनिवार को तथा पासवान का रविवार को हृदयाघात के कारण निधन हो गया था।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सदन को पासवान और दीक्षित के निधन की सूचना दी, जिसके बाद सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

पासवान (57) का रविवार को यहां राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हृदयाघात से निधन हो गया था। चार बार सांसद रहे पासवान बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट से सांसद थे।

कांग्रेस नेता दीक्षित (81) का शनिवार को निधन हो गया था। उनका रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। वे 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार मुख्यमंत्री पद के लिए चुनी गईं। उन्होंने 2014 में केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था लेकिन उन्होंने सिर्फ छह महीनों में इस्तीफा दे दिया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022