राम मंदिर के लिए फंड एकत्र नहीं कर रहे : विहिप

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)| राम जन्मभूमि आंदोलन की अगुवाई करने वाले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने रविवार को स्पष्ट किया कि वह प्रस्तावित राम मंदिर के निर्माण के लिए कोई फंड इकट्ठा नहीं कर रही है।

विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव मिलिंद परांडे ने एक बयान में कहा, “1989 से, ना तो विहिप और ना ही श्री राम जन्मभूमि न्यास ने भगवान श्री राम के जन्म स्थान पर मंदिर निर्माण के लिए धन इकट्ठा किया और ना ऐसा करने की घोषणा की है।”

उन्होंने कहा, “वर्तमान समय में भी विहिप या श्री राम जन्मभूमि न्यास ने इस तरह की कोई अपील नहीं की है और ना ही ऐसा कर रही है।

यह पूछे जाने पर कि किस चीज ने विहिप को बयान जारी करने के लिए मजबूर किया तो इसके प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि विहिप राम मंदिर के लिए विहिप के नाम पर धन के अवैध संग्रह से आशंकित है। यह कदम एक ऐहतियाती उपाय है, उन्होंने कहा कि यह विहिप के नाम पर राम मंदिर के लिए किसी भी तरह के दान के खिलाफ जनता को सचेत करना है।

9 नवंबर को, एक ऐतिहासिक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में हिंदू पक्ष या राम लला को विवादित भूमि का विशेष अधिकार दिया।

इसने केंद्र को विवादित भूमि में राम मंदिर के निर्माण के लिए 3 महीने के भीतर एक ट्रस्ट स्थापित करने का भी निर्देश दिया।

विहिप ने संतों के साथ आंदोलन को गति दी थी, जो 1990 के दशक में अपने चरम पर तब पहुंचा, जब अशोक सिंघल ने विवादित भूमि में कार सेवा के प्रयासों की अगुवाई की थी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022