राम मंदिर तब बनेगा जब भगवान चाहेंगे : वी. के. सिंह

Follow न्यूज्ड On  

 गाजियाबाद, 11 अप्रैल (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री व गाजियाबाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार वी.के. सिंह ने कहा कि अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर तब बनेगा, जब भगवान खुद चाहेंगे।

 सिंह ने यहां वोट डालने के बाद संवाददाताओं से कहा, “रामलला (बाबरी मस्जिद में) तब प्रकट हुए थे, जब उनकी इच्छा हुई। तो, उनका मंदिर तब बनेगा जब वह खुद चाहेंगे।”

भाजपा ने अपने लोकसभा चुनाव घोषणापत्र में अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की प्रतिबद्धता दोहराई है।

सिंह ने कहा कि लोग पिछले पांच वर्षों में मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर पार्टी का समर्थन करेंगे।

समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए विदेश राज्य मंत्री ने कहा, “उन लोगों के बारे में क्या कहना है जो विपरीत विचारधारा वाले हैं और एक समय दुश्मन हुआ करते थे। वे विवशता के कारण साथ आए हैं।”

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को 91 सीटों पर हो रहा है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022