रामलीला मैदान में 16 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे केजरीवाल

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)| अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी (रविवार) को तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दिल्ली सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। केजरीवाल ने सरकार गठन के विषय पर आज बुधवार सुबह दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की है।

अरविंद केजरीवाल इससे पहले साल 2013 और 2015 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। पिछली बार भी अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान से ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस बार भी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को एक सार्वजनिक आयोजन का रूप देने का निर्णय लिया है।

बुधवार सुबह करीब 11 बजे अरविंद केजरीवाल सरकार गठन के विषय पर बातचीत के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल के सरकारी आवास ‘राज निवास’ पर पहुंचे। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी अपने 62 निर्वाचित विधायकों के साथ भी सरकार गठन को लेकर एक अहम बैठक कर रही है। आम आदमी पार्टी विधायक दल में लिए गए निर्णय व उपराज्यपाल से सरकार गठन पर हुई चर्चा को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया बुधवार दोपहर जानकारी देंगे।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र भीकू राम जैन ने कहा, “आम आदमी पार्टी हमेशा की तरह इस बार भी सादगी और जन सुविधा को प्राथमिकता देगी और इन्हीं प्राथमिकताओं के आधार पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।”

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी को 70 में से 62 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई है। पिछली विधानसभा में आम आदमी पार्टी 70 में से 67 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस बार 8 विधानसभा सीटें जीती है। पिछली विधानसभा में भाजपा के चार विधायक थे। कांग्रेस पार्टी पिछली बार की तरह इस बार भी अपना खाता खोलने में नाकाम रही। कांग्रेस का कोई उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सका। इसके साथ ही कांग्रेस को मिलने वाले वोटों के प्रतिशत में भी भारी कमी दर्ज की गई है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022