रांची डिवीजन में बनेगा 60 रेल डिब्बों का आइसोलेशन वार्ड

Follow न्यूज्ड On  

रांची, 4 अप्रैल (आईएएनएस)| कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती गम्भीरता को देखते हुए रेलवे ने रांची रेल डिवीजन को भी ट्रेनों के डिब्बों को आइसोलेशन बेड में तब्दील करने को कहा है। इस निर्देशक के बाद यह प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गयी है। जानकारी के अनुसार रेल मंत्रालय ने सभी जोन के जीएम को पत्र लिखकर ट्रेन की बोगियों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करने को कहा है।

दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय से शुक्रवार को रांची रेल डिवीजन को एक और पत्र मिला लिखा गया है। पत्र में इस डिवीजन में कुल 60 डिब्बों को आइसोलेशन वार्ड में बदलने को कहा गया है।

रेलवे के मुताबिक इन 60 डिब्बों में 540 बेड तैयार किये जायेंगे। एक बोगी में नौ बेड मरीजों के लिए होगा और डॉक्टर व नसिर्ंग स्टाफ के लिए अलग व्यवस्था होगी।

रांची रेल डिवीजन के मुताबिक दो-तीन में फेज वाइज आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार होने लगेगा। इस पूरे काम मे 10 दिन लगेगा। राज्य सरकार से जो भी निर्देश मिलेगाए उसके मुताबिक रेलवे वहां इन बोगियों को पहुंचायेगा।

रांची डिवीजन के सीपीआरओ नीरज कुमार ने बताया है कि ट्रेनों के डिब्बों में आइसोलेशन वार्ड बनाने का काम हटिया यार्ड में किया जा रहा है।

बोर्ड ने आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए 15 वर्ष पुराने स्लीपर कोच का इस्तेमाल करने को कहा है। इन डिब्बों में भारतीय शैली के शौचालय होंगे। इन डिब्बों में वो सभी सुविधाएं होंगी जो एक अस्पताल के लिए जरूरी हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022