रांची में रसोई गैस के लिए लोग लॉकडाउन की उड़ा रहे धज्जियां

Follow न्यूज्ड On  

रांची, 27 मार्च (आईएएनएस)| देश में लॉकडाउन का आज (शुक्रवार) तीसरा दिन है। देश के कई इलाकों में जरूरी सामान की किल्लत महसूस की जा रही है। इस बीच खबर है कि झारखंड की राजधानी रांची में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत है। डोर टू डोर रसोई गैस की आपूर्ति पहले से ही बंद है। बाहर से गैस की आपूर्ति कम हो रही है। आलम यह है कि राजधानी के कई इलाकों में पिछले 10 दिनों से गैस की भारी कमी है। जिसकी वजह से लोग रसोई गैस एजेंसी के सामने लंबी-लंबी कतार में खड़े हैं। ऐसे में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं।

लोगों का कहना है कि राजधानी में रसोई गैस की कमी पहले से ही चली आ रही थी। लेकिन लॉकडाउन के बाद रसोई गैस की उपलब्धता में और भी कमी आई है। इस बीच रांची में रसोई गैस की किल्लत की खबर सोशल मिडिया में आने के बाद खुद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसका संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने रांची के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को इस बाबत तुरंत कर्रवाई करने को कहा है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022