रांची में रविवार को सजेगा हुनर हाट, केंद्रीय मंत्री नकवी व मुंडा करेंगे शिरकत

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 29 फरवरी (आईएएनएस)| केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा पहली बार रांची में ‘हुनर हाट’ लगाया जा रहा है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास और वित्त निगम की ओर आयोजित इस हाट का आयोजन रांची के हरमू मैदान में रविवार से शुरू हो रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय अल्पसख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। आठ मार्च तक चलने वाले इस प्रदर्शनी में एक दर्जन से ज्यादा राज्यों के शिल्पकार और कारीगार अपना स्टॉल लगाएंगे। इसमें झारखंड के विभिन्न इलाकों के हस्तशिल्प कारीगर भी अपना स्टॉल लगाएंगे। प्रदर्शनी में बांस से बनी चीजों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

अल्पसंख्यक कार्य और वित्त निगम के अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनी के जरिए केंद्र सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए अलग स्टॉल लगाया जाएगा, जिसमें यह जानकारी दी जाएगी कि विकास योजनाओं का लाभ कैसे लिया जा सकता है।

इस प्रदर्शनी में झारखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश आदि के हथकरघा एवं वस्त्र उत्पाद प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं पंजाब से फुलकारी, लखनऊ की चिकनकारी, मध्य प्रदेश से चंदेरी, गुजरात से लहरिया व खुर्जा से मेटल क्राफ्ट, काली मिट्टी के बर्तन, आंध्र प्रदेश और मुरादाबाद के पीतल की वस्तुएं, फिरोजाबाद की कांच की बनी वस्तुएं, आगरा से संगमरमर से निर्मित उत्पाद शामिल हैं।

उत्तर पूर्वी राज्यों से हस्तशिल्प के उत्पाद जैसे कश्मीर से पश्मीना शाल, बनावटी आभूषण और बर्तन उत्पाद भी प्रदर्शनी में दिखेंगे।

हुनर हाट में आने वाले लोगों को देश के हर क्षेत्र के लजीज परंपरागत व्यंजनों का जायका मिलेगा। प्रदर्शनी में कई राज्यों के शेफ भी शामिल होंगे। इसके अलावा इस हुनर हाट में विभिन्न प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रत्येक दिन प्रस्तुत किए जाने वाले पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, कव्वाली, सूफी गीत-संगीत, कवि सम्मेलन आदि विशेष आकर्षण होगा।

गौरतलब है कि पिछले दिनों 13 से 23 फरवरी के बीच दिल्ली मे आयोजित हुनर हाट में प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत करने आए थे, जिसके बाद हाट को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई थी और लगभग 15 लाख लोगों ने दिल्ली में आयोजित किए गए हुनर हाट का लुत्फ उठाया था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022