रांची टेस्ट के बाद भारतीय टीम से मिले धोनी

Follow न्यूज्ड On  

रांची, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारत ने मंगलवार को यहां झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन जीत दर्ज की. जिसके बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने साथियों से मिले। भारत ने अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते दक्षिण अफ्रीका को सीरीज आखिरी मैच में पारी और 202 रनों से करारी शिकस्त दी।

मैच के बाद धोनी को स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम समेत अन्य खिलाड़ियों से मिलते हुए देखा गया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी एक फोटो भी ट्वीट की।

भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी धोनी के साथ एक फोटो साझा की। उन्होंने लिखा, “सीरीज में बेहतरीन जीत के बाद इस महान भारतीय खिलाड़ी को देखकर अच्छा लगा।”

भारत ने इस दमदार जीत के साथ ही टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम पहली बार 3-0 से क्लीन स्वीप किया है।

दक्षिण अफ्रीका के ऊपर भारत की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत भी है। भारत ने घरेलू धरती पर लगातार 11 टेस्ट सीरीज जीतकर एक रिकॉर्ड भी बना दिया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022