राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ रहे हैं गैर-जघन्य अपराध

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस के अपराध आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 2019 में 15 जुलाई तक गैर-जघन्य अपराध के कुल 1,56,714 मामले दर्ज किए गए।

  वर्ष 2018 में यह आंकड़ा 1,22,498 था। इसमें 27.93 फीसद की वृद्धि देखने को मिली है। पुलिस के डेटा के अनुसार, दिल्ली में हत्या के मामले बढ़े हैं।

डेटा से पता चलता है कि साल 2019 में जुलाई 15 तक हत्या के 238 मामले दर्ज किए गए। पिछले साल इसी अंतराल तक यह आंकड़ा 250 था।

हालांकि, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि 15 जुलाई तक मोटर वाहन चोरी में 4.26 प्रतिशत वृद्धि और अन्य चोरी के मामलों में 50 प्रतिशत वृद्धि को छोड़ दिया जाए, तो सभी प्रमुख आकंड़ों के अनुसार दिल्ली में अपराधों की संख्या में गिरावट आई है।

इस साल 15 जुलाई तक मोटर वाहर चोरी के 24944 मामले दर्ज हुए। पिछले साल यही आंकड़ा 23923 था।

दूसरे चोरी के मामले अभी तक 102123 हैं, वहीं 2018 में यह संख्या 67760 थी।

इस साल 15 जुलाई तक सभी में, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रावधानों के तहत 159649 मामले दर्ज किए गए थे। 2018 में यह संख्या 125669 थी।

आंकड़ों से यह भी पता चला है कि स्नैचिंग के मामलों में 1.5 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई है।

इस वर्ष 15 जुलाई तक, 2018 में 3524 के मुकाबले 3577 मामले सामने आए।

महिलाओं के खिलाफ अपराधों में तेजी देखी जा रही है। इस साल 15 जुलाई तक पति और ससुराल से प्रताड़ना संबंधी 1936 मामले दर्ज हुए। वहीं 2018 में यह आंकड़ा 1471 था।

महिलाओं के खिलाफ हुए 90 प्रतिशत अपराधों में यह देखा गया कि आरोपी पीड़िता को जानने वाला था।

अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अपराध बढ़ने का एक बड़ा कारण यह है कि जेजे समूहों और अनाधिकृत कालोनियों में रहने वाले बेरोजगार युवा, अमीर लोगों की जीवनशैली से प्रभावित हैं। वे रुपये कमाने के लिए ऐसी गतिविधियों का सहारा लेते हैं।

वे कम समय में अमीर बनना चाहते हैं, इसलिए वे स्नैचिंग और डकैती जैसे कामों को करने के लिए प्रेरित होते हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022