राष्ट्रमंडल खेल-2026 की मेजबानी का सवाल ही पैदा नहीं होता : बत्रा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)| भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा का कहना है कि 23 नवंबर को होने वाली कार्यकारी समिति की बैठक में 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के मुद्दे पर चर्चा करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने गुरुवार को कहा था कि आईओए के शीर्ष अधिकारियों और राष्ट्रमंडल खेलों के महासंघ के बीच हुई बैठक के बाद भारत 2026 में इन खेलों की मेजबानी करने में रुचि दिखा सकता है।

हालांकि, महासंघ ने नई दिल्ली में आईओए के शीर्ष अधिकारियों से इसलिए मिली थी ताकि उसे 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का बहिष्कार करने से रोक सके।

बत्रा ने शुक्रवार को आईएएनएस से कहा, “खेलों के बहिष्कार करने के मुद्दे पर अभी भी चर्चा की जाएगी, लेकिन खेलों की मेजबानी का सवाल ही पैदा नहीं होता। मेजबानी के मुद्दे पर बैठक में अचानक से चर्चा हुई, लेकिन यह हमारे एजेंडे में पहले शामिल नहीं था।”

बत्रा ने कहा, “बहिष्कार के मुद्दे पर कार्यकारी समिति की बैठक में चर्चा की जाएगी और फिर हम 2026 के बारे में बात करेंगे।”

बर्मिघम में होने वाले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में से निशानेबाजी को हटाने का निर्णय लिया गया था जिसके बाद आईओए ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो भारत आगामी खेलों में हिस्सा नहीं लेगा। खेलों में निशानेबाजी की विभिन्न स्पर्धाओं में भारत शानदार प्रदर्शन करती है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022