राष्ट्रपति ट्रंप, मेलानिया 1 घंटे तक करेंगे ताज का दीदार

Follow न्यूज्ड On  

आगरा | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा दौरे को देखते हुए सब की उत्सुकता बनी हुई है। डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप आगरा सिर्फ दो घंटों के लिए आएंगे। लेकिन इस दौरान वह अपनी पत्नी के साथ ताजमहल की खूबसूरती तकरीबन एक घंटे तक निहारेंगे।

जानकारी के मुताबिक ट्रंप का एयरफोर्स वन विमान सोमवार शाम 4:45 पर यहां खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेगा, जहां उनका स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगे। यहां से ट्रंप का काफिला होटल अमर विलास के लिए रवाना होगा। ट्रंप और मेलानिया गोल्फ कार्ट से अपराह्न् 5.15 बजे ताजमहल पहुंचेंगे। ताज में ट्रंप और मेलानिया पूर्वी गेट से प्रवेश करेंगे। ताज में तीन गेट हैं। तीनों गेट लाल पत्थर के बने हैं।

ट्रंप, मेलानिया ताज के अंदर वाहन से जाएंगे। वे जिलूखाना या फोरकोर्ट में उतरेंगे। ये रॉयल गेट के ठीक सामने हैं। यहां वर्ष 2000 से पहले तक आम लोगों को भी वाहन ले जाने की अनुमति थी और 1980 तक वाहनों की पार्किं ग यहीं होती थी। जिलूखाना में चारों ओर 128 कमरे बने हैं। फोरकोर्ट के बाद ट्रंप और मेलानिया ताज के मुख्य प्रवेश द्वार में प्रवेश करेंगे। रॉयल गेट में प्रवेश करते ही दम्पति को ताज की पहली झलक मिलेगी। लाल पत्थरों के साथ सफेद संगमरमर से बना यह गेट दक्षिणी दिशा में है।

ताजमहल की लंबाई 151 फुट तथा चौंड़ाई 117 फुट है। यह 100 फुट ऊंचा है। इसके ऊपर 22 छोटे गुंबद बने हैं। कहा जाता है कि इन 22 गुंबदों के कारण ही ताज के निर्माण में 22 साल लगा।

रॉयल गेट से ट्रंप गुंबद की ओर वाटर चैनल के बांयी ओर से चलेंगे। बीचोबीच संगमरमर से बना यह सेंट्रल टैंक है, जिस पर चार संगमरमरी बेंच हैं जिन्हें लार्ड कर्जन ने 1908 में लगाया था।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने 1961 में अपने पति प्रिंस फिलिप के साथ इसी सीट पर बैठकर फोटो खिंचवाई थी। लेकिन इस सीट का नाम 1992 में ब्रिटेन की शाही परिवार की राजकुमारी डायना के इस पर बैठकर फोटो खिंचवाने से पड़ा।

This post was last modified on February 23, 2020 11:46 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022