रायबरेली में बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी रेल कोच फैक्ट्री : मोदी

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 25 नवम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायबरेली में दुनिया की सबसे बड़ी रेल फैक्ट्री बनाने का एलान किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, हम अपने सामथ्र्य का उपयोग ही नहीं कर पाए। रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री पर निवेश हुआ, घोषणा हुई, लेकिन यहां केवल बोगियों रंग दिया जाता रहा। 2014 में हमने सोच बदली। आज सैकड़ों डिब्बे बन रहे हैं। इस पर यूपी को गर्व होगा। दुनिया की सबसे बड़ी रेल कोच फैक्ट्री बनेगी रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री। आत्मबल न हो तो सही नतीजा नहीं मिलता है। एक जमाने में यूरिया उत्पादन के कई कारखाने थे, फिर भी हम बाहर से मंगाते थे। हमारे कारखाने पूरी ताकत से काम नहीं करते थे। हमने कड़े फैसले लिए। काम बढ़ गया। युरिया की 100 फीसदी को नीमकोटिंग किया। पहले भी कुछ मात्रा में होता था। हमने सौ फीसद नीमकोटिंग की।

उन्होंने कहा कि, अपार उपलब्धियों का एक जीता जागता इतिहास है। यहां देश दुनिया के लिए अनेक प्रतिभाओं को बनते हुए देखा है। यहां के छात्र अनेक जगह पहुंचे। लखनऊ यूनिवर्सिटी के कला संकाय प्रांगण में नेता सुभाष चन्द्र बोस की आवाज गूंजी थी। कल जब संविधान दिवस मनाएंगे तब नेता जी की याद आएगी। मैं सभी विभूतियों का अभिनन्दन करता हूं। मैंने जब यहां से पढ़े लोगों से बात की उनकी आंखों चमक आ जाती है। लखनऊ हम पर फिदा और हम फिदा-ए-लखनऊ। टैगोर लाइब्रेरी और कैंटीन के समोसे और बन मक्खन याद रहता है।

प्रधानमंत्री ने कहा, आज एकादशी है। देवगण सोने जाते हैं। आज देव जागरण का दिन है। जब सभी प्राणी के साथ देवता सो रहे होते हैं, तब संयमी मानव लोक कल्याण के लिए काम करता है। देश को प्रेरित करने वाले नागरिकों का निर्माण ऐसे ही केंद्रों में होता है। कोरोना में अनेक संसाधन यहां जुटाएं गए हैं। मेरा सुझाव है जिन जिलों में आपका दायरा है वहां के लोकल कोर्स, वहां का स्किल विकास विश्वविद्यालय में किया जाए। रिसर्च, ब्रांडिंग, मार्केटिंग भी कोर्स का हिस्सा हो सकते हैं। लखनऊ की चिकनकारी, मुरादाबाद का पीतल, अलीगढ़ के ताले, भदोही की कालीन इन पर नए सिरे से काम हो। यही नहीं आर्ट, कल्चर, हेरिटेज की ग्लोबल रीच पर काम किया जाए। कोई योग कहता है कोई योगा कहता है। मगर पूरी दुनिया को इसने जोड़ दिया है।

पीएम मोदी ने कहा, लखनऊ विश्वविद्यालय ऊंचे लक्ष्य हासिल करने का केंद्र है। यहां के अधयापक अपने विद्यार्थी को निखारते हैं।

–आईएएनएस

वीकेटी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022