रायबरेली में प्रियंका गांधी के लापता होने के पोस्टर लगे

Follow न्यूज्ड On  

राय बरेली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)| कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में प्रियंका गांधी के खिलाफ सोमवार को ‘इमोशनल ब्लैकमेलर’ और ‘प्रियंका लापता’ के पोस्टर देखने को मिले। रायबरेली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष व प्रियंका की मां सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रातों-रात लगे इन पोस्टरों में प्रियंका को लापता बताया गया है और कहा गया है कि उनके आखिरी दौरे के बाद से यहां कई हादसे हुए।

कांग्रेसी गढ़ में प्रियंका ने आने की जहमत नहीं उठाई जहां उन्हें उनकी मां के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता है।

राय बरेली में चुनावों के दौरान प्रियंका द्वारा गांधी परिवार का इस शहर से संबंध जोड़ते हुए भावुक होने का भी पोस्टरों में मखौल उड़ाया गया और उन्हें ‘इमोशनल ब्लैकमेलर’ बताया गया।

उन्होंने कहा कि प्रियंका वोट बटोरने के लिए रायबरेली के लोगों की भावनाओं के साथ खेलती हैं।

पोस्टर में प्रियंका से सवाल पूछा गया कि वह रायबरेली कब आएंगी।

इन पोस्टरों को मुख्य मार्गो, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों जैसे त्रिपुला चौराहे व हरदासपुर की दीवारों पर लगाया गया है।

पोस्टरों के जरिए प्रियंका से यहां हरचंदपुर रेल दुर्घटना और ऊंचाहार में एनटीपीसी ब्लास्ट जैसे हादसों में उनकी अनुपस्थिति को लेकर सवाल किए गए हैं।

पोस्टर में यह भी सवाल किया गया कि वह नवरात्र, दुर्गा पूजा व दशहरा जैसे हिंदुओं के त्योहारों में तो नहीं दिखाई दी तो अब क्या ईद में दिखाई देंगी?

वहीं, कांग्रेस नेताओं ने इसे विरोधियों की ‘गंदी हरकत’ करार देते हुए कहा कि वे 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की वापसी से खौफ खाए हैं।

This post was last modified on October 22, 2018 9:21 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022