UP : चुनाव बाद पहली बार रायबरेली पहुंची सोनिया गांधी, प्रियंका भी मौजूद, हर मुद्दे पर होगा मंथन

Follow न्यूज्ड On  

रायबरेली | कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंच गई हैं। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस महासचिव व उनकी बेटी प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। इस मौके पर पार्टी को मजबूत करने को लेकर हर मुद्दे पर मंथन होगा।

फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से होते हुए सोनिया और प्रियंका भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंची। उनके स्वागत को लेकर भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। यहां सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा का कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम है। राष्ट्रीय नेता संग प्रदेश के जिम्मेदारों की बैठकों का दौर चलेगा।

एक वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हार के कारणों की समीक्षा, मंथन-चिंतन कई चक्रों में होगा। फिर दोपहर का भोजन, उसके बाद बैठक। इन कार्यक्रमों के बाद सोनिया गांधी करीब पांच बजे जिले के करीब तीन हजार कार्यकर्ताओं का आभार जताएंगी। कम वोटों और मुश्किल हालातों में हुई जीत का क्रमवार विश्लेषण होगा। फिर रात का भोजन सब साथ में करेंगे।

गौरतलब है कि 23 मई को लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सांसद सोनिया गांधी का यह पहला दौरा होगा। वह 39 दिन बाद रायबरेली आ रही हैं। दो मई को सोनिया ने सरेनी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था।


UP : लखनऊ में बड़े मंगल की धूम, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दी बधाई

This post was last modified on June 12, 2019 3:02 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022