रायडू ने चयनकर्ताओं के कारण संन्यास लिया : गंभीर

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)| भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अनुभवी अंबाती रायडू को नजरअंदाज किए जाने पर चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लिया है।

  गंभीर का कहना है कि चयनकर्ताओं द्वारा नजरअंदाज किए जाने के कारण ही रायडू ने संन्यास की घोषणा की है। भारतीय चयनकर्ताओं ने विश्व कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी होने के बावजूद रायडू को 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया था। इसके बाद शिखर धवन और विजय शंकर के चोटिल होने के बावजूद उन्हें टीम में मौका नहीं दिया गया।

इससे परेशान होकर रायडू ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।

गंभीर ने रायडू के संन्यास पर कहा, “मेरे अनुसार, इस विश्व कप में चयनकर्ता पूरी तरह से निराश होंगे। रायडू का संन्यास लेने का कारण वे ही हैं।”

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने चयनकर्ताओं को लताड़ते हुए कहा, “पांच चयनकर्ताओं ने मिलकर उतने रन ही बनाए होंगे, जितने की रायडू ने अपने करियर में बनाए हैं। उनके संन्यास लेने से मैं पूरी तरह से निराश हूं।”

रायडू ने भारत के लिए अब तक 55 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 47.05 के औसत से 1694 रन बनाए हैं। उन्होंने तीन शतक और 10 अर्धशतक भी बनाए हैं।

गंभीर ने आगे कहा, “विश्व कप में चोटों के बीच ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया। रायडू की जगह कोई भी होता तो उन्हें बुरा लगता। उनके जैसे क्रिकेटर ने आईपीएल और देश के लिए अच्छा किया है।”

उन्होंने कहा, “तीन शतक और 10 अर्धशतक लगाने के बावजूद अगर एक खिलाड़ी को संन्यास लेना पड़ता है तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए बुरा समय है।”

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022