बिहार में बाढ़ और बारिश के बाद अब डेंगू-चिकनगुनिया का खतरा, नीतीश को मिला पासवान का साथ

Follow न्यूज्ड On  

बिहार में बाढ़, बारिश और जलजमाव से हालात काफी बदतर हैं। राज्य में 160 से ज़्यादा लोगों की मौत के बाद अब महामारी का खतरा मंडराने लगा है। मीडिया खबरों के मुताबिक, पूरे प्रदेश से डेंगू के 775 मामले सामने आए हैं। इनमें से अकेले पटना में करीब 520 मामले हैं। शनिवार को डेंगू के 120 मामले पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा चिकनगुनिया के भी 70 से ज़्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

पटना में बाढ़ के कहर के बाद चारों ओर से आलोचना झेल रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का साथ मिला है। पासवान ने शनिवार को एक ट्वीट कर कहा कि राज्य के मुखिया के तौर पर आपने सुशासन की नयी परिभाषा लिखी है।

अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को निर्विरोध जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में न सिर्फ जेडीयू ने नई ऊंचाइयां पायी हैं बल्कि राज्य के मुखिया के तौर पर आपने सुशासन की नई परिभाषा लिखी है।

दरअसल ये ट्वीट नीतीश कुमार के एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर उन्होंने बधाई देने के लिए किया है। उन्होंने उनके कुशल नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड की नयी ऊंचाई पर ले जाने के लिए तारीफ़ की।निश्चित रूप से जनता दल यूनाइटेड के नेताओं के लिए पासवान का ये ट्वीट राहत वाली ख़बर है क्योंकि बीजेपी के नेता फ़िलहाल जल जमाव के बहाने नीतीश कुमार पर हमला बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

गौरतलब है कि पटना में पानी की निकासी न होने से नाराज लोगों ने शनिवार को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने स्थानीय प्रशासन व राज्य सरकार से राहत प्रदान करने की मांग की। पटना के दानापुर इलाके के निवासियों ने गोला रोड टी पॉइंट के पास सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने टायर जलाए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022