राजस्थान : पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत, 74 पंचायत समिति सीटों में से 39 पर किया कब्जा

Follow न्यूज्ड On  

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजस्थान में मंगलवार को पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए राहत देने वाले हैं। उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को बड़े अंतर से हराया है। जिला परिषद सदस्य के लिए 9 सीटों के लिए हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने 7 सीटों पर और पंचायत समिति के 75 में से 39 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। भाजपा को जिला परिषद में महज एक सीट से संतोष करना पड़ा है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी के प्रदर्शन पर खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “आज आए पंचायती राज उपचुनावों के नतीजे सुखद हैं। मतदाताओं का आभार और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवम विजयी उम्मीदवारों को बधाई।”

वहीं चुनाव नतीजों से उत्साहित राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा, “जिला परिषद उपचुनावों मे 9 जिला परिषद सदस्यो मे से कांग्रेस के 7 प्रत्याशियों व पंचायत राज उपचुनावो मे 75 पंचायत समिति सदस्यो मे से कांग्रेस के 39 प्रत्याशियो को जीत हासिल करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। जनता ने एक बार फिर कांग्रेस के प्रति विश्वास जताया है।”

प्रदेश में 75 पंचायत समिति के सदस्यों और 9 जिला परिषद सदस्यों के 30 जून काे उप चुनाव हुए थे। इसमें कांग्रेस ने बाजी मारते हुए पंचायत समिति में 75 में से 39 सीटें जीती है तो वहीं भाजपा के हाथ केवल 29 सीटें आई हैं। 6 सीटों पर निर्दलीयों ने भी जीत दर्ज की है तो एक सीट पर चुनाव नहीं हुआ। जिला परिषद सदस्यों के 9 सीटों पर उप चुनाव हुए।

भाजपा के अलावा एक सीट रालोपा ने जीती है। कांग्रेस ने बारां, भीलवाड़ा, दौसा, बीकानेर, अलवर और नागौर में जीत दर्ज की है। भाजपा को केवल झालावाड़ में सीट पर विजय मिली है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मतदाताओं का आभार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी। उधर, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा- जनता ने कांग्रेस में विश्वास जताया है।


Monsoon Update : मानसून की राजस्थान में दस्तक, अगले 48 घंटे में UP समेत दिल्ली-NCR को भिगोने को तैयार

This post was last modified on July 3, 2019 12:33 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022