IPL 2020: पंजाब को हराकर राजस्थान प्लेऑफ की दौड़ में कायम

Follow न्यूज्ड On  

पंजाब ने गेल (99 रन, 63 गेंद, 6 चौके, 8 छक्के) की मदद से 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। राजस्थान ने बेन स्टोक्स (50 रन, 26 गेंद, 6 चौके, 3 छक्के) की बेहतरीन पारी और संजू सैमसन की 25 गेंदों पर 48 रनों की मदद से यह लक्ष्य 17.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया।

स्टोक्स ने रॉबिन उथप्पा (30) के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने 60 रन जोड़े, जिसमें से 50 रन सिर्फ स्टोक्स के थे।

स्टोक्स के काम को संजू सैमसन ने आगे बढ़ाया। उथप्पा के साथ उन्होंने 51 रनों की साझेदारी की। 111 के कुल स्कोर पर उथप्पा, मुरुगन अश्विन की गेंद पर फंस गए। सैमसन अच्छा खेल रहे थे, लेकिन रन आउट हो गए। उन्होंने 25 गेंदों पर 48 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए।

उनके जाने के बाद टीम का दारोमदार कप्तान स्टीव स्मिथ और जोस बटलर पर था। दोनों ने नाबाद रहते हुए टीम को सात विकेट से जीत दिला दी।

स्मिथ ने नाबाद 31 और बटलर ने नाबाद 22 रन बना टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले गेल का तूफान देखने को मिला। वह टी-20 में 1000 छक्के मारने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। जोफ्रा आर्चर ने पिछले मैच में अर्धशतक जमाने वाले मनदीप सिंह को पहले ही ओवर में आउट कर राजस्थान को शुरुआत तो अच्छी दिलाई लेकिन फिर गेल और लोकेश राहुल ने पैर जमा लिए।

गेल को टिके रहने देने में राजस्थान के फील्डरों का भी योगदान था। जिन्होंने उनके कैच छोड़े। छह ओवरों में पंजाब का स्कोर 53/1 था। गेल और राहुल बाउंड्रीज भी ले रहे थे और सिंगल-डबल भी।

गेल ने जल्द ही अपने पचास रन पूरे किए और अपने अंदाज में लगातार बल्लेबाजी करते रहे। राहुल उनका अच्छा साथ दे रहे थे, लेकिन स्टोक्स ने उनकी 46 रनों की पारी का अंत कर दिया। गेल के साथ मिलकर राहुल ने 120 रनों की साझेदारी की।

राहुल के काम को निकलोस पूरन ने आगे बढाया। उन्होंने 10 गेंदों पर 22 रन बनाए और स्टोक्स का शिकार बने।

गेल अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे। आखिरी ओवर लेकर आए आर्चर ने ओवर की चौथी गेंद पर गेल को बोल्ड कर इस सीजन का अपना पहला शतक पूरा नहीं करने दिया।

13 मैचो में राजस्थान रॉयल्स की यह छठी जीत है और वह 12 अंकों के साथ 8 टीमों की तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

दूसरी ओर, किंग्स इलेवन की 13 मैचों में यह सातवीं हार है। उसके खाते में भी 12 अंक हैं और वह तालिका में चौथे स्थान पर है। वह नेट रन रेट में राजस्थान रॉयल्स से बेहतर स्थिति में है। कोलकाता नाइट राइडर्स के भी 12 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट खराब होने के कारण छठे स्थान पर है।

मुम्बई इंडियंस 16 अंकों के साथ पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुका है जबकि दिल्ली कैपिटल्स (14) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (14) कतार में हैं।

–आईएएनएस

–आईएएनएस

एकेयू

This post was last modified on October 31, 2020 9:20 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022