Rajpur Vidhan Sabha Seat: राजपुर में जेडीयू या फिर कांग्रेस कौन करेगा राज, जानें यहां

Follow न्यूज्ड On  

Rajpur Vidhan Sabha Seat: बक्सर जिले की वीआईपी सीट राजपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र है। यहां फिलहाल जदयू का कब्जा है। इस सीट पर 2005 से जेडीयू को लगातार जीत मिलती रही है। साल 2015 के चुनाव में भी राजपुर विधानसभा सीट पर JDU के संतोष कुमार निराला ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

राजपुर विधानसभा सीट का इतिहास

राजपुर विधानसभा सीट साल 1977  में  अस्तित्व में आई। यहां हुए पहले चुनाव में जनता पार्टी प्रत्याशी नंदकिशोर प्रसाद ने जीत हासिल की। इस सीट पर अब तक हुए 10 चुनाव में से सबसे अधिक चार बार JDU ने जीत हासिल की‌ है। वहीं दो बार बीजेपी, एक बार जनता पार्टी, एक बार कांग्रेस, एक बार सीपीआई और एक बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है।

इस सीट का चुनावी समीकरण

बक्सर सीट पर यादव, ब्राह्मण, रविदास और कोइरी वोटरों की निर्णायक भूमिका रहती है।

कुल वोटरः 3.20 लाख

पुरुष वोटरः 1.67 लाख (52.45%)

महिला वोटरः 1.51 लाख (47.29%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 0 (0.00%)

राजपुर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जदयू से संतोष कुमार निराला विधायक बने। संतोष कुमार निराला को 84,184 वोट मिले थे तो विश्वनाथ राम को 51,396 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के लालजी राम रहे थे। संतोष कुमार निराला कैबिनेट में अनुसूचित जाति जनजाति के बाद अब परिवहन मंत्रालय संभाल रहे हैं।

Rajpur Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जेडीयू – संतोष कुमार निराला

कांग्रेस– विश्वनाथ राम

लोजपा – निर्भय कुमार

बीएसपी – संजय राम

Rajpur Vidhan Sabha winner : राजपुर के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Santosh Kumar Nirala JD(U) 84184 Bishawnath Ram BJP 51396
2010 Santosh Kumar Nirala JD(U) 54802 Chhedi Lal Ram LJP 39563
2005-10-01 Shyam Payari Devi JD(U) 32137 Santosh Kumar Nirala BSP 26437
2005-02-01 Shyam Pyari Devi JD(U) 21843 Santosh Kumar Nirala BSP 20288
2000 Chhedi Lal Ram BSP 21604 Kamakhya Narayan RJD 19989
1995 Arjoon Ram CPI 38436 Chedi Lal Ram BSP 14240
1990 Ram Narain Harijan BJP 17225 Arjoon Ram CPI 15254
1985 Ram Narain Ram BJP 28032 Nand Kishore Prasad LKD 13273
1980 Chaturi Ram INC(I) 14005 Nand Kishore Prasad JNP(SC) 13755
1977 Nand Kishore Prasad JNP 19009 Dharmraj Paswan CPI 16805

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022