Ramadan 2019 Time Table for Mumbai: देखें इस रमजान मुंबई में सेहरी और इफ्तार का टाइम टेबल

Follow न्यूज्ड On  

कल चांद दिखने के साथ रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। आज इस रमजान का पहला रोजा है। मुस्लिम समाज का यह सबसे बड़ा त्यौहार होता है, जो पूरे एक महीने तक चलता है।

इस्लाम धर्म में इस महीने को सबसे पाक महीना माना जाता है। इस पूरे महीने में मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं और अपने अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान का यह महीना चांद दिखने के साथ शुरू होता है और महीने भर चलता है। इस महीने के हर दिन को रोजा (व्रत) रखा जाता है। इस दौरान सुबह सेहरी (लगभग 4 बजे) खाते हैं और 12 से 15 घंटे तक भूखे रहते हैं। इसके बाद शाम को इफ्तार (लगभग 7 बजे) कर रोजा खोलते हैं। 29 या 30 दिन तक चलने वाले त्यौहार के बाद ईद मनाई जाती है।

माना जाता है कि, इस महीने में जन्नत के दरवाजे खुल जाते हैं और किए गए सभी अच्छे कामों का दो गुना फल मिलता है। रमजान के महीने में जकात देना, कुरआन पढ़ना, नमाज पढ़ना आदि कामों से अल्लाह खुश होते हैं और अपने बंदे के सारे गुनाह माफ कर देते हैं। दुनिया भर के मुस्लिम समाज के लोग रमजान का महीना बड़ी ख़ुशी से मानते हैं। इस महीने में रोजा रखने के साथ पांच वक्त की नमाज के साथ तरावीह की नमाज़ पढ़ना, कुरआन-ए-शरीफ की तिलावत करना, ज़कात देना जरूरी होता है।

रोजा सेहरी से शुरू होकर शाम को इफ्तार के साथ पूरा होता है। सेहरी सुबह लगभग 4 बजे होती है, जिसके साथ रोजा शुरू होता है और शाम को लगभग 7 बजे इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है। रमजान के महीने में हर दिन सेहरी और इफ्तार का वक्त कुछ मिनट आगे- पीछे होता रहता है। साथ ही हर जगह का सेहरी और इफ्तार का वक्त भी थोड़ा आगे- पीछे होता है।

जानें इस रमजान मुंबई में सेहरी और इफ्तार का टाइम टेबल-

RAMADAN CALENDAR 2019 – MUMBAI

(SEHR-O-IFTAR TIME)

RAMADAN DATE SEHR IFTAR
1 Mon 06 May 04:50 AM 7:03 PM
2 Tue 07 May 04:49 AM 7:04 PM
3 Wed 08 May 04:48 AM 7:04 PM
4 Thu 09 May 04:48 AM 7:05 PM
5 Fri 10 May 04:47 AM 7:05 PM
6 Sat 11 May 04:46 AM 7:05 PM
7 Sun 12 May 04:46 AM 7:06 PM
8 Mon 13 May 04:45 AM 7:06 PM
9 Tue 14 May 04:45 AM 7:06 PM
10 Wed 15 May 04:44 AM 7:07 PM
11 Thu 16 May 04:44 AM 7:07 PM
12 Fri 17 May 04:43 AM 7:08 PM
13 Sat 18 May 04:43 AM 7:08 PM
14 Sun 19 May 04:42 AM 7:08 PM
15 Mon 20 May 04:42 AM 7:09 PM
16 Tue 21 May 04:41 AM 7:09 PM
17 Wed 22 May 04:41 AM 7:10 PM
18 Thu 23 May 04:40 AM 7:10 PM
19 Fri 24 May 04:40 AM 7:10 PM
20 Sat 25 May 04:40 AM 7:11 PM
21 Sun 26 May 04:39 AM 7:11 PM
22 Mon 27 May 04:39 AM 7:11 PM
23 Tue 28 May 04:39 AM 7:12 PM
24 Wed 29 May 04:38 AM 7:12 PM
25 Thu 30 May 04:38 AM 7:13 PM
26 Fri 31 May 04:38 AM 7:13 PM
27 Sat 01 June 04:38 AM 7:13 PM
28 Sun 02 June 04:38 AM 7:14 PM
29 Mon 03 June 04:37 AM 7:14 PM
30 Tue 04 June 04:37 AM 7:14 PM

This post was last modified on May 7, 2019 6:13 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022