11 दिसंबर राशिफल: सिंह राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें बाकी राशियों का हाल

Follow न्यूज्ड On  

11 December Ka Rashifal Hindi : आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और दिन बुधवार है। चतुर्दशी तिथि सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा शुरू हो जाएगी। हम आपको बता रहे हैं आज 11 दिसंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (11 December 2019 Ka Rashifal):

मेष: आज खुद को साबित करने का अच्छा दिन है। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको मौज-मस्ती के कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। किसी जरूरी काम में आपको दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है। किसी के साथ मिलकर किये गए कामों में आपको सफलता मिलने के योग हैं।

वृष: आज आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर कोई खास उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। धन संचय कर पाने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी से लाभ होने की संभावना बन रही है। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। परिवार के प्रति अधिक झुकाव रहेगा। प्यार के मामले में दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है।

मिथुन: आज किसी भी प्रकार के रचनात्मक कार्य के लिए दिन अच्छा है। आपके काम की गुणवत्ता में सुधार होगा। आज जो कार्य आरम्भ किया है उसे समाप्ति तक अवश्य ले जाएं। प्रेम संबंधों में लड़ाई होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में भी कुछ समस्याएं रह सकती हैं। आज आपको वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यावसायिक साझेदारी करने से पहले अपनों से सलाह जरूर लें।

कर्क: आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होता नजर आयेगा। आज दोस्तों के साथ खराब हुए रिश्तों में भी सुधार आ सकता है। आपकी परेशानियों का हल भी मिल सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है।

सिंह: कार्यक्षेत्र में आपको जबरदस्त सफलता मिलेगी। महिला सहकर्मियों का सहयोग आपके काम आएगा। नौकरी में आपको तरक्की मिल सकती है। परिवार में सुख शांति कायम रहेगी। प्रेम संबंधों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपके अंदर साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। तली-भुनी चीजें खाने से भी आपको बचना चाहिए।

कन्या: आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। जीवन की परेशानी जल्द ही हल हो जाएगी। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। काम में पूरा फोकस बनाएं रखें। किसी रोमांचक और मनोरंजक यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। धन के मामले में दिन बेहतर रहेगा। भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

बुधवार को है भगवान दत्तात्रेय की जयंती, पूजा से मिलता है ब्रह्मा, विष्णु और शिव जी का आशीर्वाद

तुला: आज अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आज आप किसी भी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल होगें। जीवन साथी का साथ मिलेगा। भाई-बहनों की कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं।

वृश्चिक: निजी और व्यवसायी जीवन में ताल मेल बिठाने में कुछ परेशानी हो सकती है। कार्य क्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा। आपके रिश्तेदारों में कोई बात विवाद का कारण बन सकती है। कुछ लोगों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। खर्चों में अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में खुशियों के रंग बिखरेंगे। अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें।

धनु: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको आज अचानक धन लाभ हो सकता है। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। पुराने कर्ज को चुकाने के लिए आज का दिन सबसे बेहतर है। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे। विरोधियों के प्रति सतर्कता बरतना जरूरी रहेगा। धर्म-कर्म के कार्य में रुचि लेंगे।

मकर: छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो सकती है। विदेश जाने के योग बन सकते हैं। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये रास्ते दिखेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया है।

कुंभ: आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबारी मामलों में जीत मिलेगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। कुछ करीबी लोगों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। अपने मन को स्थिर बनाए रखें और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहें। पारिवारिक सुख का अनुभव होगा। कार्य क्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है।

मीन: सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष आज पहले से मजबूत रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में आपका दिन बीत सकता है।


दिसंबर महीने में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

11 दिसंबर का इतिहास: जानें आज के दिन देश-दुनिया में क्या खास हुआ था?

This post was last modified on December 11, 2019 10:13 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022