12 अक्टूबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 12 October 2019 : आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन शनिवार है। चतुर्दशी तिथि 11 अक्टूबर की रात 10 बजकर 21 मिनट से शुरू हो चुकी है और 12 अक्टूबर की रात 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। हम आपको बता रहे हैं आज 12 अक्टूबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज का दिन शुभ है। आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स को नए कोर्स में एडमिशन मिल सकता है। साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जा सकता है। सोसाइटी में आपका मान-सम्मान बढ़ा रहेगा। आप दूसरों की मदद करने की कोशिश करेंगे।

वृष:  आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। आप व्यावसायिक परियोजनाओं के प्रति उत्साही और आश्वस्त रहेंगे। आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे। अदालती मामलों में सफलता मिल सकता है। बच्चे परीक्षा में सफल होंगे। वित्तीय उपक्रमों और निवेशों में लाभ आपको प्रसन्न रखेगी।

मिथुन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पुराने रुके हुए काम बनेंगे। किसी गुरु या समझदार व्यक्ति से मुलाक़ात होगी। आज बच्चों के साथ कुछ समय ज़रूर बिताएं।

कर्क: वर्तमान में जीने का प्रयास करें। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं जिनसे आपके जीवन में उन्नति होगी। किसी की बात से यदि आप अब भी नाराज़ हैं तो उस व्यक्ति को माफ़ करने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे।

सिंह:  व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपका कोई काम अटक सकता है। संतान की तरक्की से आप खुश हो सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कन्या: आपके पिछले प्रयास अब फल देंगे। लंबे समय से अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। व्यावसायी व्यवसाय के एक नए क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। आर्थिक रूप से समय शुभ है और आगे भी मौद्रिक लाभ का संकेत है। आप घर पर किसी कार्यक्रम या उत्सव के आयोजन में शामिल होंगे। यात्रा लाभकारी हो सकती है।

तुला: विरोधी सक्रिय रहेंगे। वाद-विवाद में न पड़ें। दाम्पत्य जीवन में भी गलतफहमी की स्थिति आ सकती है। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। जीवन और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे, इनका भरपूर लाभ उठाएं। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं।

वृश्चिक: आज का दिन सामाजिक मेलजोल में व्यतीत होगा। जान पहचान बढ़ेगी जो कि आपके लिए लाभकारी रहेगी। आज आपमें ऊर्जा की कमी नहीं है, इसे उचित दिशा में लगायेंगे तो लाभ होगा। आज अपने लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। उतना ही काम करें जितनी शरीर की क्षमता हो।

धनु: आज किस्मत का साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी।

मकर: आज का दिन दिलचस्प रहेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। रिश्तों और कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं । इस बदलाव का दिल खोलकर स्वागत करें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ: आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। पुराना भुगतान भी मिल सकता है। प्रतिद्वंद्वी और प्रतियोगी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों में भाग लेंगे।

मीन: आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आज जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। आज घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपको रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा सुखद रहेगी।


अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022