17 दिसंबर राशिफल: कन्या राशि वालों के लिए नई शुरुआत करने का दिन, जानें बाकी राशियों का हाल

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 17 December 2019 : आज पौष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 17 दिसंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (17 December 2019 Ka Rashifal):

मेष: आज शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आमदनी बढ़ने से खुशी होगी। कार्य क्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी भी मिलने के संकेत मिल रहे हैं। किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करने जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा।

वृष: आज का दिन शुभ रहेगा। काम पर फोकस बनाए रखें। आप अपने आप में व्यस्त रहने की कोशिश करेंगे तो ठीक रहेगा। योजनाओं में सफलता मिलने से दीर्घकालीन लाभ के योग बनेंगे। परिवार में सुख-संसाधनों की बढ़ोतरी होगी। घरेलू खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

मिथुन: आज आप कई मामलों में दूसरों से रहेंगे। आज आपमें पराक्रम व साहस बढ़ जाएगा। आप अपने किसी प्रोजेक्ट को आसानी से पूरा कर पाएंगे। कारोबार में लाभ मिलेगा। आज कुछ लोग लांग ड्राइव पर जाने की भी सोच सकते हैं। शिक्षा के मामले में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के प्रति प्यार बढ़ेगा।

कर्क: आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको अपने कुछ नजदीकी लोगों से बच कर रहना चाहिए। अपने कुछ राज आप किसी भी दोस्त के सामने प्रकट ना करें। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। लेकिन परिवार में थोड़ा तनाव हो सकता है। विरोधियों से भी सावधान रहें।

सिंह: आज आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। आप के प्रति लोगों के मन में आकर्षण बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में आज का दिन बेहतर रहेगा। कोई नया सदस्य आपकी टीम में शामिल हो सकता है। प्रेम संबंध में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। माता जी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। यात्रा के दौरान कुछ समस्या हो सकती है।

कन्या: आज पुराने कामों को निपटाकर कुछ नया शुरू करने का दिन है। आप कोई नया ज्ञान या अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से आज एक सुखद मुलाकात हो सकती है। पार्टनर के साथ आपके संबंध भी मजबूत और मधुर रहेंगे। आर्थिक मौर्चों पर भी दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

तुला: आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्त रह सकता है। आज कुछ नए अवसरों के मिलने के भी संकेत हैं। इनकम में बढ़ोतरी होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है। किसी के साथ व्यर्थ बहस में ना पड़ें। आप सर्दी-खांसी से पीड़ित हो सकते हैं।

वृश्चिक: आज का दिन थोड़ा आलस भरा रह सकता है। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। कुछ महत्वपूर्ण कामों पर निर्णय करना हो तो उसे आज टाल सकते हैं। गुस्से को नियंत्रण में रखना आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।

धनु:  आज का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य थोड़ा कमजोर रहेगा। पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा ना करें। आपको किसी मामले में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। लंबी यात्रा पर जाने की प्लानिंग हो सकती है। प्यार के मामले में सफलता मिलेगी। पिताजी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मकर: आज मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। बिना बात की चिंता आपको सता सकती है। खर्चों में चली आ रही तेजी से आप थोड़े परेशान रहेंगे। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। धन के निवेश के लिए आज का दिन बेहतर नहीं है। माताजी को कोई समस्या हो सकती है। अपने साथियों के साथ संभलकर चलने का दिन है।

कुंभ: आज का दिन कुछ अच्छी सूचनाएं लेकर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में आज आपका काम सर चढ़कर बोलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। मगर संतान की ओर से थोड़ी चिंता हो सकती है। शिक्षा के मामले में कुछ परेशानी आ सकती है। अंतरंग संबंधों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

मीन: आज का दिन काफी अच्छा गुजरेगा। आपको मानसिक संतोष प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कोई नई पहल कर सकते हैं। शिक्षा के लिए दिन शानदार है। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्यार के मामले में भी आज आप गंभीर रहेंगे। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक चलेगा। जीवन साथी किसी यात्रा पर जा सकता है।


दिसंबर महीने में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022