21 अक्टूबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 21 October 2019 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन सोमवार है। साथ ही आज कालाष्टमी है। सप्तमी तिथि आज सुबह 06 बजकर 45 मिनट तक थी, और उसके बाद अष्टमी तिथि लग गई है और हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनायी जाती है। हम आपको बता रहे हैं आज 21 अक्टूबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपको आर्थिक रूप से लाभ मिल सकता है। आज आपके काम आसान होंगे। किसी करीबी की मदद कर सकते हैं। पार्टनर आपकी हर बात समझने की कोशिश करेगा। किसी काम में वो आपकी सलाह भी ले सकते हैं। आपके रिश्ते में नयापन आयेगा।

वृष: आपकी किस्मत आपके पक्ष में नहीं है। आज आप चीजों को लेकर बहुत भावुक हो जाएंगे। आज का दिन आपके सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तम है। आप में से कुछ लोगों की किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात होगी। दिन की शुरुआत में, स्वास्थ्य के कारण कुछ तनाव रहेगा।

मिथुन: आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी के साथ विवाद हो सकता है। व्यापार में लाभ के योग बने रहेंगे। खर्च में कमी लाएंगे। अपने काम पर फोकस बनाए रखें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में सुधार लाने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

कर्क: परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होगी। व्यर्थ चिंताओं में दिन खराब न करें। अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं। कार्यक्षेत्र में किसी बात के कारण आपके मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। प्रियजन के साथ किसी बात पर तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। तनाव से बचें।

सिंह: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको पुराने झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। अगर अपनी ही बात पर अड़े रहेंगे, तो आपको नुकसान हो सकता है । छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है।

कन्या: आज के दिन आपकी किस्मत अच्छी है। आपको अपने कार्य के लिए पुरस्कार, सुखद परिणाम और प्रशंसा प्राप्त होगी। आपकी आय और मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। आज का दिन आप अपने जीवन को प्यार, प्रमोद और उत्साह से भरा पाएंगे। आज आप दाम्पत्य सुख और आनंद का अनुभव करेंगे।

तुला: आज मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंग। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात होगी। व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत को बेकार न जाने दें। किसी प्रोजेक्ट में असफलता आपको निराशा में डाल सकती है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृश्चिक: आपके जीवन में परिस्थिति इतनी बुरी नहीं, जितना आप सोच रहे हैं। आपकी जरूरतें आराम से पूरी होंगी। कार्यक्षेत्र में किसी बात से समझौता न करें। वही करें जो आपको उचित लगता हो। धन लाभ के योग हैं। अपने जीवनसाथी से खुल कर बात करें, उन्हें समझने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की देखभाल करें।

धनु: आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार के लोग मददगार साबित होंगे।

मकर: आज का दिन एक उत्कृष्ट दिन है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप ऊर्जावान रहेंगे। आपकी प्रायोगिक दृष्टि और व्यावहारिक बुद्धि आपके कैरियर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगी। आपके अतीत का कोई परिचित आपके संपर्क में आयेगा वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी।

कुंभ: आपमें से कुछ लोगों को आज कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। काम का भार अधिक रहेगा। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में असफल होने से मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। स्वभाव चिड़चिड़ा होने से संबंध बिगड़ेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का हल जल्द ही मिलेगा।

मीन: आज काम में मन नहीं लगेगा। असमंजस की स्थिति हो सकती है। बिना गहन सोच-विचार के कोई निर्णय न लें। करियर के चुनाव के लिए किसी की सलाह अवश्य लें। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। प्रियजनों के साथ किसी बात पर तनाव उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम

This post was last modified on October 21, 2019 10:11 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022