23 अक्टूबर राशिफल: धनु राशि के लवमेट के लिए आज का दिन खास होने वाला है, जानें अन्य राशियों का हाल

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 23 October 2019 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन बुधवार है। दशमी तिथि 22 अक्टूबर की देर रात 03 बजकर 34 मिनट से शुरू हो चुकी है और 23 अक्टूबर की देर रात 01 बजकर 09 मिनट तक रहेगी। हम आपको बता रहे हैं आज 23 अक्टूबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपकी कार्य क्षमता भविष्य में फायदा दिला सकती है। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। धनलाभ के योग बन रहे हैं। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। प्रेम-संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। आप परिवार वालों के साथ सुखद समय बितायेंगे। आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे।

वृष: आज आप भाग्यशाली हैं। नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है। व्यावसायिक सिरे पर आपके अच्छे काम की सराहना की जाएगी।आपका आंतरिक बल अच्छा रहेगा। विरोध और बहस की स्तिथियों से बचें । प्रियजनों के साथ मनमुटाव संभव है।

मिथुन: समय अनुकूल है। एक नए विचार के साथ काम करने की स्थिति का इंतजार करें। मेहनत का पूरा परिणाम पाने के लिए धैर्य के साथ काम लें। नई कार खरीदने के लिए लोन ले सकते हैं। प्रेम संबंधों में आज उतार-चढ़ाव बना रहेग।अपने करीबी लोगों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। यात्रा करते समय दुर्घटनाओं की संभावना है।

कर्क: आज का दिन अच्छा रहेगा। मन खुश रहेगा। व्यर्थ का धन बर्बाद करने से बचें। उधार की वापसी की उम्मीद काफी कम है। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत शानदार रहेगी। वैवाहिक मामलों में सुख और आनंद प्राप्त होगा। आप अपने जीवन साथी के साथ एक खूबसूरत रिश्ते का आनंद उठा पाएंगे।

सिंह: आज आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को रूके हुए काम में सहयोगी से मदद मिल सकती है। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। शाम के समय जीवनसाथी के साथ वक्त बिताना आपको सुकून देगा।

कन्या: आज आपके लिए एक बहुत ही शुभ दिन है। आप अपनी इच्छाओं को पूरा कर पाएंगे। आजीविका और पेशे की दृष्टि से आज एक लाजवाब दिन है। आपके सभी प्रयास फलदायक सिद्ध होंगे। आज आप खुशी और संतोष का अनुभव करेंगे। यात्रा के लिए बहुत अच्छा दिन है। खुशहाल और परिपूर्ण वैवाहिक जीवन का आनंद ले पाएंगे।

तुला: आज संपत्ति और सौभाग्य के मामलों में भाग्य आपका साथ देगा। पुराने तौर-तरीकों और नियमों से बाहर निकलने का समय है। आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। कुछ अप्रत्याशित धन लाभ होने की भी संभावना है। आपको अपने कार्यस्थल पर ढेर सारी प्रशंसा प्राप्त होगी। आपको परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक: आज का दिन शुभ रहेगा। आपके लिए आज भाग्य के नए द्वार खुल जाएंगे। नौकरी-पेशा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नए अवसरों को जल्दी भुनाने की कोशिश करें। दफ्तर में महिलाओं का विशेष सम्मान हो सकता है। प्रेम संबंध अनुकूल रहेंगे।

धनु: लवमेट के लिए आज का दिन खास है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा। आज किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय कारगर साबित होगी। दोस्तों के साथ समय बितायेंग। ऑफिस के काम से कोई छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है।

मकर: आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपको कोई ऐसी अच्छी खबर मिल सकती है जो आपको खुश कर देगी। किस्मत आपके प्रयासों में आपका भरपूर साथ देगी। कुछ अप्रत्याशित आर्थिक आय पाने की संभावना है। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा। आज का दिन बाहरी गतिविधियों की योजना बनाने के लिए एक उपयुक्त दिन है।

कुंभ: दिन बेहतरीन अनुभवों वाला रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आप सकारात्मक और रचनात्मक महसूस करेंगे। हर तरह से दिन काफी अच्छा गुजरने वाला है। कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। सभी आपसे खुश और संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक स्थिति निश्चित रूप से सुधरेगी लेकिन साथ ही व्यय में भी वृद्धि होगी।

मीन: आज का दिन शुभ रहेगा। सफलता मिलने के योग हैं। अचानक कोई काम सिद्ध हो सकता है। आपके रुतबे में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। ऋण के लेन देन में न उलझें। प्यार पाने और प्यार करने की सुदृढ़ चाहत आज उभर कर आएगी। विवाहित जोड़े आज प्रणय-सुख का अनुभव करेंगे।


अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम

This post was last modified on October 23, 2019 9:55 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022