30 अक्टूबर राशिफल: मेष और मीन राशि वालों के घर में हो सकता है मांगलिक आयोजन, जानें अन्य राशियों का हाल

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 30 October 2019 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की की तृतीया तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 30 अक्टूबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज अच्छे कार्यों में आप अपनी ऊर्जा लगायेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकते हैं। ऑफिस में काम समय पर खत्म करने पर प्रशंसा के पात्र बनेंगे।

वृष: समय आपके पक्ष में नहीं है, भाग्य पर निर्भर रहते हुए कुछ भी न करें। फंड, निवेश और वित्त के मामलों में सावधान रहें। व्यर्थ वस्तुओं पर अनावश्यक खर्च के संकेत है। आप को कार्यस्थल पर अधिक जिम्मेदारी ग्रहण करनी होगी। आपका कोई करीबी आप के राज खोल सकता है। एलर्जी और वायरल संक्रमण के प्रति सावधानी बरतें।

मिथुन: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप काफी फुर्तीले और आतुर रहेंगे। आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर विचलित रहेगा। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। उच्चधिकारी आप काम से खुश होंगे। बैंक से लोन आदि ले सकते हैं। प्रयासों से सफलता मिलेगी। माता के सेहत की चिंता हो सकती है।

कर्क: आप असुरक्षा के अस्थायी दौर में हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। आज आपको जीवन में थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है लेकिन आप समझ नहीं पाएंगे कि ऐसा क्यों है। किसी पर तुरंत भरोसा न करें। भाई-बहनों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

सिंह: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप इसमें सफल भी हो सकते हैं। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपको किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपका पैसा कहीं उलझ सकता है। करियर के कुछ अच्छे मौके आपके हाथ से निकल सकता है।

कन्या: आज आप बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। आप सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापारियों और पेशेवर लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा। मुनाफे और ग्राहकों में वृद्धि होगी। आज सफर करने के लिए एक अच्छा दिन है। प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल होंगे। व्यक्तिगत जीवन में खुश और संतुष्ट रहेंगे।अनावश्यक वाद विवाद और तनाव से दूर रहें।

तुला: आज का दिन शुभ रहेगा। आप थोड़े से प्रयास से ही बड़े परिणाम पा लेने में सक्षम होंगे। आज अटका हुआ धन वापस मिलेगा। पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। एक नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। आप को किसी करीबी से अप्रत्याशित उपहार प्राप्त हो सकता है। वाणी पर संयम रखें वरना नुकसान सहना पड़ सकता है।

वृश्चिक: आज आपके अनुकूल दिन नहीं है। आज आप अपने आप को कई बातों से घिरा महसूस कर सकते हैं। छोटी-मोटी बाधाओं और परेशानियों से थोड़ा निराश महसूस कर सकते हैं। अचानक से उत्पन्न वित्तीय मुद्दे और समस्याएँ आपको परेशान कर सकते हैं। तनाव में वृद्धि होगी। चिड़चिड़ापन रहेगा और छोटे भाई-बहन के साथ मतभेद होने की भी संभावना है।

धनु: मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। कोई भी आर्थिक निर्णय आज न करें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। सेहत से संबंधित लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। मित्रों के साथ व्यवसायिक दौरे पर जाने का अवसर मिल सकता है। घर-परिवार में धार्मिक मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

मकर: आपके कुछ काम में रूकावट आ सकती है। इससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। कारोबारियों को कारोबार में फायदा मिलेगा।किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब डालने से आपको बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे।

कुंभ: भाग्य आज आपके पक्ष में है। आप अपने आप को अधिक तंदुरुस्त और ऊर्जावान पायेंगे। आज का दिन आप के लिए बहुत फलदायक सिद्ध हो सकता है। आप नए विचारों और रणनीति के साथ आगे आयेंगे। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। सेवारत लोगों के लिए तबादला होने की प्रबल संभावना है।

मीन: आज का दिन शुभ रहेगा। आज भाग्य के सहयोग से अटके काम भी बन जाएंगे। शिक्षकों और छात्रों का तालमेल मजबूत होगा। आपके विचारों को समाज में पूरा आदर दिया जाएगा। आज का दिन घरेलू हलचल से भरा रहेगा। इस समय आपके परिवार में कुछ आयोजन की सुगबुगाहट है। विदेश में रहने वाले मेहमानों के आने की आपकी पूरी संभावना होगी।


अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम

This post was last modified on October 30, 2019 9:40 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022