4 नवंबर राशिफल: कर्क और कन्या राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का हाल

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 4 November 2019 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन सोमवार है। आज दुर्गाष्टमी व्रत है। साथ ही गोपाष्टमी व्रत भी आज ही है। हम आपको बता रहे हैं आज 4 नवंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। किसी समस्या का समाधान आपको मिल सकता है।

वृष: आज का दिन आप के लिए लाभदायक साबित होगा। आप का आत्मविश्वास उच्चस्तर पर रहेगा। काम में तरक्की के अधिक से अधिक मौके मिलेंगे। नौकरी की चाह रखने वालों को आज अनुकूल परिणाम मिलेंगें। ऋण के लिए आवेदन करने के लिए यह सही समय है। प्रेम प्रस्ताव आज सफल होंगे। जीवन साथी से आपको कुछ अच्छी खबर मिलेगी।

मिथुन: आज का दिन फलदायक रहेगा। पुराने रुके हुए काम बनेंगे। आज बच्चों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। सीखने-सिखाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नए आइडियाज आ रहे हैं। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। कोई भी निर्णय किसी बड़े की सलाह से लेंगे तो भविष्य में सबके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क: आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक कार्यों में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। नौकरीरत व्यक्ति वेतन में वृद्धि या पदोन्नति से संबंधित अच्छी खबर की उम्मीद रख सकते हैं। दोस्तों के साथ निजी परेशानी शेयर न करें। कुछ लोगों के गलत बयानों से परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सिंह: आज आप को नयी ऊर्जा तथा आशावाद का एहसास होगा। अच्छा धन लाभ होगा। स्टूडेंट्स गंभीर प्रश्नों में उलझे रह सकते हैं। एक नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। आप को किसी करीबी से अप्रत्याशित उपहार प्राप्त हो सकता है। सकारात्मक और रचनात्मक पहल करने के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी को समय जरूर दें। स्वास्थ्य दिन भर अच्छा रहेगा।

कन्या: आज आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। नौकरी या बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको पूरा सफलता मिलेगी। व्यापार में आपको अचानक धनलाभ होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा । किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपकी मदद करेगा।

तुला: आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज आप काफी फुर्तीले और आतुर रहेंगे। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। वित्तीय दृष्टिकोण से, दिन आप के लिए अनुकूल है। आप को आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा करते समय दुर्घटना की संभावना है।

वृश्चिक: दिन सामाजिक मेलजोल में व्यतीत होगा। जान पहचान बढ़ेगी जो कि आपके लिए लाभकारी रहेगी। धन लाभ के योग हैं। आज किसी नए काम के लिए नींव रखने के लिए अच्छा दिन है। आज अपने लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। विवाह संबंधी निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है।

धनु: आज का दिन शुभ रहेगा। आपका ध्यान कार्यों में लगेगा। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। अचानक कोई दोस्त आ सकता है। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। माता-पिता बच्चों को पढ़ाई में सहायता करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पुराने रोग से मुक्ति मलने के आसार हैं।

मकर: आज आप अपने सारे काम सहजता से पूरे कर सकेंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात और मित्रता होगी। जीवनसाथी के प्रति आपका व्यवहार थोड़ा तैश भरा रहेगा। संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। खर्च ज्यादा होगा। मानसिक तनाव, थकान और बेचैनी रहेगी। स्टूडेंट्स पर पढ़ाई का दबाव ज्यादा रहेगा।

कुंभ: आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे। कोई खास काम आपके पूरे होंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों के साथ किसी पार्क में घूमने जायेंगे।

मीन: आज मजबूत और विश्वसनीय सूझ-बूझ के साथ वित्तीय मामलों के संबंध में निर्णय लेने का उत्तम समय है। इस समय किया गया उचित निवेश भविष्य में बहुत लाभ देगा। बच्चों के भविष्य के लिए विभिन्न फंडों में कुछ पैसों का निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


नवंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022