IPL 2020: बेंगलोर ने मुंबई को सुपर ओवर में हराया

Follow न्यूज्ड On  

दुबई, 28 सितंबर (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सोमवार को मुंबई इंडियंस को आईपीएल-13 के मैच में सुपर ओवर में हरा दिया।

बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 201 रन बनाए। मुंबई भी 20 ओवरों में पांच विकेट के के नुकसान पर 201 रन ही बना सकी।

सुपर ओवर में मुंबई ने सात रन बनाए। बेंगलोर ने सुपर ओवर में आठ रन बना यह मैच जीता।

मुंबई के लिए ईशान किशन ने 58 गेंदों पर 99 रन बनाए और नौ छक्कों के अलावा दो चौके मारे। केरन पोलार्ड ने 24 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए। उनकी पारी में पांच छक्के और तीन चौके शामिल रहे।

बेंगलोर के लिए अब्राहम डिविलियर्स, एरॉन फिंच और देवदत्त पडिकल ने अर्धशतक जमाए।

डिविलियर्स ने 24 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए। डिविलियर्स ने चार चौके और चार छक्के लगाए। पडिकल ने 40 गेंदों पर 54 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। फिंच ने 35 गेंदों पर 52 रन बनाए। अपनी पारी में फिंच ने सात चौके और एक छक्का मारा। मुंबई की तरफ से ट्रेंट बाउल्ट ने दो विकेट लिए।

–आईएएनएस

एकेयू/एसजीके

This post was last modified on September 29, 2020 7:51 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022