रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन, पीएम मोदी बोले-असाधारण कार्यकर्ता और प्रभावी मंत्री थे

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 23 सितंबर(आईएएनएस)। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का बुधवार को नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वह करीब 65 वर्ष के थे। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के कारण उनका एम्स में इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ जाने पर बुधवार की देर शाम उन्होंने आखिरी सांस ली। कर्नाटक के बेलगाम से सांसद सुरेश अंगड़ी 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव हुए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें एक असाधारण कार्यकर्ता और प्रभावी मंत्री बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “सुरेश अंगड़ी, एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने में कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जो हर जगह प्रशंसित थे। उनका निधन बहुत दुखद है। परिवार और सगे-संबंधियों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।”

–आईएएनएस

एनएनएम/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022