क्या वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे धोनी! पढ़ें क्या है पूरा मामला

Follow न्यूज्ड On  

धोनी फैंस के लिए थोड़ी निराश होने वाली खबर है। दरअसल टीम इंडिया के माही यानी धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी आगामी वेस्टइंडीज़ के दौरे पर नहीं जाएंगे। अखबार दैनिक हिंदुस्तान के मुताबिक धोनी अगले महीने दो हफ्ते के लिए इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में ट्रेनिंग लेंगे। अखबार ने दावा किया है कि धोनी ने आर्मी ट्रेनिंग का फैसला दो महीने पहले ही कर लिया था।

खबरों के अनुसार धोनी ने इस बारे में बीसीसीआई को पहले ही बता दिया है। गौरतलब है कि धोनी को इंडियन टेरिटोरियल आर्मी ने नवंबर 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद रैंक दिया था। अब धोनी ने इसकी ट्रेनिंग करने का फैसला किया है। दरअसल वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन रविवार को होना है। पहले टीम का ऐलान शुक्रवार को होना था, लेकिन अब ये दो दिनों के लिए टाल दिया गया है।

कैप्टन कूल माही ने टीम इंडिया को क्रिकेट के हर फॉरमेट में बुलंदियों तक पहुंचाया। लेकिन क्या आप जानते हैं रांची का ये लड़का क्रिकेटर नहीं, कुछ और बनना चाहता था। धोनी ने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि वह बचपन से ही फौजी बनना चाहते थे। वो रांची के कैंट एरिया में अक्सर घूमने चले जाते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। यही वजह रही कि वो फौज के अफसर नहीं बन पाए और क्रिकेटर बन गए।

आपको बता दें की धोनी के संयास पर भी सस्पेंस बरकरार है। धोनी फिलहाल 38 साल के हैं। ऐसे में ये साफ है कि अगले वर्ल्ड कप यानी 2023 तक उनके लिए खेलना खासा मुश्किल होगा। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि धोनी अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं। लेकिन इस तरह के संकेत मिल रहे हैं कि चयनकर्ता अब भविष्य पर ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में धोनी को नजरअंदाज किया जा सकता है। सेलेक्टर्स चाहते हैं कि ऋषभ पंत को अगले टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप तक ज्यादा से ज्यादा मौका मिले।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022