रिजिजू ने पदक विजेता पहलवानों को किया सम्मानित (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)| केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले भारतीय पहलवानों को मंगलवार को यहां नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। रिजिजू ने कजाकिस्तान के नूर सुल्तान में हुई विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान दीपक पुनिया को सात लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले अन्य पहलवानों को चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

भारत ने कुल पांच पदक (एक रजत और चार कांस्य पदक) और चार टोक्यो ओलंपिक-2020 कोटे के साथ विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप का समापन किया है। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के इतिहास में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने इससे पहले 2013 में तीन पदक जीते थे।

भारतीय पहलवानों में दीपक पुनिया (86 किग्रा) ने रजत और राहुल बालासाहेब अवारे (61 किग्रा), विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया तथा रवि कुमार दहिया ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीते थे।

खेल मंत्री रिजिजू ने इससे पहले, विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले भारतीय मुक्केबाजों के रविवार को सम्मानित किया था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022