रिश्ते टूटने से बचाने के लिए हुए ऑनलाइन निकाह

Follow न्यूज्ड On  

गुना, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए सारे सार्वजनिक कार्यक्र्रमों पर रोक है और सोशल डिस्टेंसिंग पर अमल किया जा रहा है। इसका एक उदाहरण मध्य प्रदेश के गुना में देखने को मिला जहां निकाह ऑनलाइन कबूल कराए गए और विदाई लॉक डाउन खत्म होने के बाद होगी।

गुना के शहर काजी नूर उल्लाह यूसुफ जई ने आईएएनएस को शुक्रवार को बताया कि गुना जिले में 16 अप्रैल को चार स्थानों पर सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन किया गया था। इनमें 150 निकाह होने थे, मगर कोरोना के कारण सभी कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया। अधिकांश तो बाद में निकाह करने के लिए राजी हो गए मगर 12 जोड़ों का निकाह जरुरी था क्योंकि इनमें कई ऐसे थे जिनके रिश्ते बड़ी मुश्किल से हुए थे। लिहाजा ऑनलाइन निकाह पढ़ाने का फैसला हुआ।

वे आगे बताते हैं कि जिनका निकाह ऑनलाइन कराया गया है उनमें से कई जोड़े ऐसे थे जिनके रिश्ते तक टूटने की स्थिति बन सकती थी। इसलिए सभी रिवाजों को पूरा करते हुए इस्लामिक विधि के अनुसार ऑनलाइन निकाह कराए गए।

शहर काजी जई ने बताया कि यह सभी 12 जोड़े गुना और आसपास के जिलों के हैं। इस्लामिक परंपरा के अनुसार निकाह के समय लड़के और लड़की की तरफ से दो-दो गवाह होते हैं और पहले लड़की से कबूल कराया जाता है। इस परंपरा को स्काइप के जरिए लड़के और लड़की को ऑनलाइन जोड़ा गया। पहले लड़की से कबूल कराया और फिर लड़के से कबूल कराया गया। दोनों के दो-दो गवाह मौजूद रहे।

उन्होंने आगे बताया कि निकाह तो हो गए मगर विदाई की रस्म लॉक डाउन के बाद ही होगी। इसके लिए दोनों पक्ष राजी भी हैं।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022