ऋतिक, प्रियंका ने की शिक्षण संस्थानों में अशांति की निंदा

Follow न्यूज्ड On  

 मुंबई, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)| दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग के बाद चल रहे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने अपनी राय जाहिर की है और अब प्रियंका चोपड़ा व ऋतिक रोशन जैसे नामचीन कलाकारों ने भी इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

  प्रियंका ने इस विषय पर ट्वीट करते हुए कहा, “हर बच्चों के लिए शिक्षा हमारा सपना है। शिक्षा वह है जो स्वतंत्र रूप से सोचने के लिए उन्हें सशक्त बनाता है। वह अपनी आवाज उठा सकें, अपनी बात रख सकें, हमने इसलिए ही उन्हें बड़ा किया है। एक वृहद लोकतंत्र में, शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठाने वाले का सामना हिंसा से होना गलत है। भारत को बदलने की दिशा में हर आवाज महत्वपूर्ण है।”

प्रियंका के साथ-साथ ऋतिक ने भी इस पर ट्वीट करते हुए कहा, “एक पिता और भारत का एक नागरिक होने के नाते, हमारे देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में फैली अशांति से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। मैं जल्द से जल्द शांति के लौटने की कामना व उम्मीद करता हूं। महान शिक्षक अपने विद्यार्थियों से सीखते हैं। मैं दुनिया के सबसे युवा लोकतंत्र को सलाम करता हूं।”

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022