Lalu Yadav Birthday: गरीब सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा लालू का जन्मदिन, 72 हजार गरीबों को भोजन खिलाएगी RJD

Follow न्यूज्ड On  

11 जून को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) 72 वर्ष के हो जाएंगे। आरजेडी चीफ के जन्मदिवस के पूर्व मंगलवार को पार्टी ने ऐलान किया है कि, लालू प्रसाद के 72वें जन्मदिन के दिन पार्टी केक नहीं काटेगी।

राजद के नेता और लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव ने इसकी जानकारी ट्विटर पर देते हुए लिखा, आदरणीय लालू प्रसाद जी ने जीवन के 72 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। हमने प्रण लिया है कि 11 जून उनके जन्मदिवस को गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाएंगे।

इस दिन पार्टी कम से कम 72000 से अधिक गरीबों को खाना खिलाएगी। तेजस्वी ने भारतीय जनता पार्टी की रविवार को हुई वर्चुअल रैली पर तंज कसते हुए यह भी लिखा कि आरजेडी 144 करोड़ की 72000 LED स्क्रीन नहीं लगाता, बल्कि वे लोग गरीबों को भोजन कराने का प्रयास करेंगे।

इससे पहले बिहार आरजेडी के अध्यक्ष जगतानंद सिंह ने इसको लेकर निर्देश जारी किया है, उन्होंने ये जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी लालू यादव का जन्मदिन गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी। इस बार जन्मदिन पर मोमबत्ती और जलसा भी नहीं होगा।

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का जन्म 11 जून 1948 में बिहार के गोपालगंज जिले में हुआ था। लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री, केंद्र में रेल मंत्री रहने के साथ कई बार सांसद और विधायक भी रह चुके हैं।

लालू यादव की पहचान जमीन से जुड़े नेता के रूप में होती रही है। जिसने हमेशा वंचित तबके के लिए आवाजा उठाई। उनकी पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) बिहार की सीएम रह चुकी हैं, जबकि बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) वर्तमान में विधायक हैं और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।

लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव पूर्व में उपमुख्यमंत्री और मौजूदा वक्त में नेता प्रतिपक्ष हैं। जबकि बेटी मीसा भारती सांसद हैं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद फिलहाल चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे हैं और स्वास्थ्य कारणों से रांची के रिम्स में भर्ती हैं।

This post was last modified on June 11, 2020 5:45 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022